1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. महिला पुलिस कर्मी को शादी से इंकार करना पड़ा भारी! युवक ने गले में मारी गोली

महिला पुलिस कर्मी को शादी से इंकार करना पड़ा भारी! युवक ने गले में मारी गोली

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 25, 2020 09:00 am IST,  Updated : Nov 25, 2020 09:03 am IST

पुलिस ने बताया कि महिला पुलिस कर्मी अपनी शादी के कार्ड बांटने के बाद बड़वानी की तरफ जा रही थी, तभी आरोपी करण सिंह ठाकुर ने अपनी बाइक पुलिसकर्मी की कार के आगे अड़ा दी।

lover shoots women constable and himself in dhar district madhya pradesh । महिला पुलिस कर्मी को शादी- India TV Hindi
महिला पुलिस कर्मी को शादी से इंकार करना पड़ा भारी!  Image Source : INDIA TV

धार/बड़वानी. मध्य प्रदेश के धार जिले में एक महिला पुलिसकर्मी को विवाह का प्रस्ताव ठुकराना भारी पड़ गया है। मंगलवार को 23 साल की पुलिसकर्मी को आरोपी करण सिंह ठाकुर (26) ने कथित रूप से गोली मार दी। इतना ही नहीं इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने की वजह से आरोपी और पीड़िता दोनों ही गंभीर रूप से घायल हैं और उनका बड़वानी के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मध्य प्रदेश पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ये घटना धार के गड़कपुर चोकड़ी के पास हुई।

पढ़ें- गाजियाबाद में सड़क पर दिखा तेंदुआ, लोगों में खौफ, वीडियो हुआ वायरल

पुलिस ने बताया कि महिला पुलिस कर्मी अपनी शादी के कार्ड बांटने के बाद बड़वानी की तरफ जा रही थी, तभी आरोपी करण सिंह ठाकुर ने अपनी बाइक पुलिसकर्मी की कार के आगे अड़ा दी। गाड़ी रोकने के बाद आरोपी ने पुलिसकर्मी को गोली मार दी औऱ फिर खुद को भी गोली मार ली।

खरगोन पुलिस रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) तिलक सिंह ने बताया कि राजगढ़ जिले में पदस्थ महिला पुलिसकर्मी के गले में गोली लगी है और उसका ऑपरेशन किया जायेगा। डीआईजी ने आरक्षक के हवाले से बताया कि उसने करण के साथ विवाह करने से इंकार कर दिया था, इसलिए करण उससे नाराज था। धार जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार ने कहा कि आरोपी के खिलाफ IPC और आर्म्स एक्ट की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।