1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Madhya Pradesh: स्कूल शिक्षा मंत्री की बहू का शव फांसी से लटकता मिला, पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई डेडबॉडी

Madhya Pradesh: स्कूल शिक्षा मंत्री की बहू का शव फांसी से लटकता मिला, पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई डेडबॉडी

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 11, 2022 09:11 am IST,  Updated : Dec 15, 2022 04:19 pm IST

मंत्री की बहू सरिता परमार की उम्र महज 22 साल बताई जा रही है। इस घटना के बाद से आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई है। चूंकि ये मामला काफी हाईप्रोफाइल है, इसलिए अभी कोई कुछ खुलकर नहीं बोल रहा है।

Savita Parmar found hanging - India TV Hindi
Savita Parmar found hanging  Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

Highlights

  • स्कूल शिक्षा मंत्री की बहू का शव फांसी से लटकता मिला
  • महज 22 साल थी बहू सरिता परमार की उम्र
  • 3 साल पहले सविता की इंदर सिंह परमार के बेटे देवराज परमार से हुई थी शादी

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (Inder Singh Parmar) की बहू का शव शाजापुर स्थित उनके घर में फांसी से लटकता हुआ मिला है। शव को आज सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

मंत्री की बहू सविता परमार (Savita Parmar) की उम्र महज 22 साल बताई जा रही है। इस घटना के बाद से आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई है। चूंकि ये मामला काफी हाईप्रोफाइल है, इसलिए अभी कोई कुछ खुलकर नहीं बोल रहा है। 

इंदर सिंह परमार के बेटे देवराज परमार की शादी 3 साल पहले सविता परमार से हुई थी। लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये घटना कैसे हुई। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। 

पारिवारिक विवाद का हो सकता है मामला

घटना की जानकारी के बाद लड़की के मायके वाले और खुद मंत्री भी पहुंच गए हैं। जिस दौरान ये घटना घटी, उस समय मंत्री भोपाल में थे। शुरुआती जांच में ये मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन निश्चित तौर पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। 

ये घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि ये मामला पारिवारिक विवाद का हो सकता है। घटना के वक्त मंत्री भोपाल में थे और उनके बेटे देवराज, मोहम्मद खेरा में एक शादी में शामिल होने गए थे। बाकी के परिजन घर में ही थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।