1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. गोंडा में रिश्ता हुआ शर्मसार, भतीजे ने अपनी विधवा चाची को बनाया हवस का शिकार

गोंडा में रिश्ता हुआ शर्मसार, भतीजे ने अपनी विधवा चाची को बनाया हवस का शिकार

 Published : Nov 04, 2022 02:27 pm IST,  Updated : Nov 04, 2022 02:27 pm IST

महिला की शिकायत पर गुरुवार देर रात पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला महिला हॉस्पिटल भेजा है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PTI

Gonda Crime: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करनेवाला मामला सामने आया है। जिले में एक युवक के खिलाफ अपनी विधवा चाची को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, 42 साल की महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वह बुधवार को बाजार जा रही थी तो रास्ते में रिश्ते में उनका भजीता लगने वाला गांव का युवक उन्हें मिला, जिसने उन्हें बाइक से बाजार छोड़ने की बात कहकर उन्हें गाड़ी पर बैठा लिया।

पुलिस के मुताबिक, शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि रास्ते में जब वे चाय पीने रूके तो युवक ने उनकी चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया जिससे वह बेहोश हो गईं और इसके बाद युवक ने कथित रूप से उनके साथ बलात्कार किया और घटना का वीडियो बना लिया। 

'जब नहीं मानी महिला तो डाल दिया सोशल मीडिया पर वीडियो'

महिला का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें घटना के बारे में किसी को नहीं बताने को कहा और उसकी बात नहीं मानने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह नहीं मानी और पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया लेकिन थोड़ी ही देर में इसे वहां से हटा दिया। महिला का दावा है कि इस बीच कुछ लोगों ने वीडियो डाउनलोड कर लिया। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश 

महिला की शिकायत पर बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजा है। मनकापुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संजय तलवार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और उसकी तलाश की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।