1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. झारखंड के हजारीबाग से तीन नक्सलियों को हथियार और गोला-बारूद के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड के हजारीबाग से तीन नक्सलियों को हथियार और गोला-बारूद के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 29, 2022 07:49 am IST,  Updated : Mar 29, 2022 07:49 am IST

पुलिस ने बताया कि रविवार रात सीआरपीएफ और पुलिस की एक संयुक्त छापेमारी के दौरान भाकपा (माओवादी) से अलग हुए समूह ‘तृत्य प्रस्तुति कमेटी’ के तीन नक्सलियों को गिद्दी पुलिस थानाक्षेत्र के खपिया गांव से गिरफ्तार किया गया। 

Police arrested three naxalites with arms and ammunition - India TV Hindi
Police arrested three naxalites with arms and ammunition  Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • झारखंड के हजारीबाग से तीन नक्सली गिरफ्तार
  • भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
  • 'तृत्य प्रस्तुति कमेटी' समूह के हैं सभी पकड़े गए नक्सली

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में तीन नक्सलियों को हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। पुलिस ने बताया कि रविवार रात सीआरपीएफ और पुलिस की एक संयुक्त छापेमारी के दौरान भाकपा (माओवादी) से अलग हुए समूह ‘तृत्य प्रस्तुति कमेटी’ के तीन नक्सलियों को गिद्दी पुलिस थानाक्षेत्र के खपिया गांव से गिरफ्तार किया गया। 

उन्होंने बताया कि तीनों नक्सलियों की पहचान मुन्नी लाल महतो उर्फ​धर्मेंद्र, राहुल गंजू उर्फ​सोरेन और महेंद्र गंजू उर्फ​पल्टा के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक मनोज रतन छोटे ने बताया कि उनके पास से एक देशी सेमी-कार्बाइन, दस कारतूस, दो देशी रिवाल्वर और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि वे जबरन वसूली और आपराधिक गतिविधियों के 45 मामलों में शामिल थे। अधिकारी के मुताबिक, तीनों के खिलाफ मामले साल 2015 से लंबित हैं। उन्होंने कहा कि समूह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है, जो अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। इनपुट- भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।