1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. झाड़ियों के पास बेहोशी की हालत में मिली नाबालिग से रेप की आशंका, मुकदमा दर्ज

झाड़ियों के पास बेहोशी की हालत में मिली नाबालिग से रेप की आशंका, मुकदमा दर्ज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 06, 2020 09:30 pm IST,  Updated : Nov 06, 2020 09:30 pm IST

उत्तर प्रदेश के महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को 14 साल की एक नाबालिग लड़की के बेहोशी की हालत में मिलने की खबर सामने आई है।

Mahoba Rape, Mahoba Rape Case, Mahoba Minor Rape Case, Mahoba Rape Minor- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र 14 साल की एक नाबालिग लड़की के बेहोशी की हालत में मिलने की खबर सामने आई है। Image Source : INDIA TV REPRESENTATIONAL

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को 14 साल की एक नाबालिग लड़की के बेहोशी की हालत में मिलने की खबर सामने आई है। वहीं, परिजनों ने उसके साथ गैंगरेप किए जाने की आशंका जताई है। अपर पुलिस अधीक्षक (SSP) राजेन्द्र कुमार गौतम ने शुक्रवार को बताया, ‘शहर के एक मुहल्ले में रहने वाली 14 साल की लड़की गुरुवार देर रात झाड़ियों के पास बेहोशी की हालत में पाई गई। इस सिलसिले में पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया और पीड़िता की मेडिकल जांच करवाने के बाद अदालत में सीआरपीसी की धारा-164 के तहत उसके बयान दर्ज करवाए हैं। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।’

‘लड़की को साथ ले गया था नाबालिग किराएदार’

SSP गौतम ने पीड़िता के हवाले से बताया, ‘उनके मकान में किराए पर रह रहा 15 वर्षीय लड़का उसे अपने साथ ले गया था। रास्ते में उसके (नाबालिग लड़के के) 3 अन्य दोस्त मिले, जिन्होंने उसे कोई नशीला पदार्थ खिला दिया था, जिससे वह बेहोश हो गई। लड़की के अनुसार, उसके साथ क्या हुआ, उसे पता नहीं है। जब उसे होश आया तो वह खुद को झाड़ियों के नजदीक पाया। वहां से उसने अपने परिजनों को फोन से सूचना दी थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। उसे ले जाने वाले नाबालिग लड़के को रात से ही हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।’

‘नाबालिग और 3 अज्ञात दोस्तों के खिलाफ केस’
उधर, शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया, ‘गुरुवार की रात ही लड़की के पिता की तहरीर पर 15 साल के नाबालिग लड़के और उसके 3 अज्ञात दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया और हिरासत में लिए गए नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।’ वहीं, पीड़िता के पिता ने मीडिया को बताया, ‘जिस समय लड़की ने हमें फोन पर बताया कि वह झाड़ियों के पास बेहोशी हालत में पड़ी है, जब हम वहां पहुंचे तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। ऐसा लग रहा था कि उसके साथ गैंगरेप जैसी घटना घटित हुई है।’ फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है और हिरासत में लिए गए नाबालिग के 3 अज्ञात साथियों की भी खोजबीन कर रही है। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।