1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. शर्मनाक: बेटे ने बुजुर्ग मां को मारा थप्पड़, गिरते ही हो गई मौत, CCTV में कैद घटना

शर्मनाक: बेटे ने बुजुर्ग मां को मारा थप्पड़, गिरते ही हो गई मौत, CCTV में कैद घटना

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Mar 16, 2021 11:06 pm IST,  Updated : Mar 16, 2021 11:52 pm IST

रणवीर नाम के एक शख्स ने अपनी मां अवतार कौर को आपसी बहस के बाद इतनी तेज थप्पड़ मारा कि बुजुर्ग महिला अवतार कौर जमीन पर गिर गईं। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

शर्मनाक: बेटे ने बुजुर्ग मां को मारा थप्पड़, गिरते ही हो गई मौत, CCTV में कैद घटना- India TV Hindi
शर्मनाक: बेटे ने बुजुर्ग मां को मारा थप्पड़, गिरते ही हो गई मौत, CCTV में कैद घटना

नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका इलाके में 15 मार्च 2021 की दोपहर करीब 12:30 बजे एक बेहद शर्मनाक घटना हुई। रणवीर नाम के एक शख्स ने अपनी मां अवतार कौर को आपसी बहस के बाद इतनी तेज थप्पड़ मारा कि बुजुर्ग महिला अवतार कौर जमीन पर गिर गईं। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। किसी ने भी, न परिवार ने और न ही अस्पताल ने पुलिस को इस जानकारी दी।

आरोपी बेटा गिरफ्तार

पुलिस को घटना वाले दिन ही पहले एक पीसीआर कॉल मिली थी कि बिल्डर फ्लैट के बाहर पार्किंग को लेकर झगड़ा हो रहा है। हालांकि, बाद में सब शांत हो गया। इसके बाद इस शख्स ने अपनी बीवी और मां से बहस की और मां को थप्पड़ मार दिया। आरोपी की बुजुर्ग मां थप्पड़ लगने के बाद जमीन पर गिर गईं। घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया था। फिलहाल, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आनी बाकी

पुलिस का कहना है कि परिवार के लोगों के मिलने और पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि बुजर्ग महिला की मौत जमीन पर गिरकर चोट लगने से हुई या किसी और वजह से हुई है। फिलहाल, पुलिस ने बिंदापुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है। वह बिंदापुर इलाके में ही छिपा हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।