1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दो समुदायों के बीच हुए पथराव में सात लोग घायल

दो समुदायों के बीच हुए पथराव में सात लोग घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 19, 2020 10:13 pm IST,  Updated : Jul 19, 2020 10:13 pm IST

फतेहगढ़ पुलिस थाने के इंस्पेक्टर गजेन्द्र सिंह बुन्देला ने बताया कि इस घटना में एक गुट के करीब सात लोगों को पत्थर लगने से चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

stone pelting between two communities in guna madhya pradesh । दो समुदायों के बीच हुए पथराव में सात - India TV Hindi
Representational Image Image Source : INDIA TV

गुना. मध्य प्रदेश के गुना जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर फतेहगढ़ पुलिस थानांतर्गत ग्राम बीलखेड़ा एवं डोबरा में वनभूमि पर कब्जे को लेकर दो समुदाय के बीच रविवार को हुए पथराव में कम से कम सात लोगों घायल हुए हैं। फतेहगढ़ पुलिस थाने के इंस्पेक्टर गजेन्द्र सिंह बुन्देला ने बताया कि इस घटना में एक गुट के करीब सात लोगों को पत्थर लगने से चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि हमें सूचना मिली है कि दूसरे गुट के भी दो लोग इस घटना में घायल हुए हैं। हम उनका पता लगा रहे हैं, ताकि उन्हें भी मेडिकल सुविधा मुहैया कराई जा सके। बुन्देला ने उन खबरों को गलत बताया है जिसमें कहा गया है कि पुलिस ने हिंसा में शामिल इन लोगों को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलाई थी।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने कोई गोली नहीं चलाई है। उन्‍होंने बताया कि करीब 50 बीघा वनभूमि के कब्‍जे को लेकर हुए उक्‍त विवाद में दोनों पक्षों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। बुन्देला ने कहा कि क्षेत्र में घटनास्थल पर सुरक्षा हेतु पुलिस बल तैनात किया गया है और अब इलाके में पूरी तरह से शांति है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।