1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. घर में घुसकर युवती से 2 लोगों ने किया रेप, जाते-जाते मां को भी धमकाया

घर में घुसकर युवती से 2 लोगों ने किया रेप, जाते-जाते मां को भी धमकाया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 29, 2020 11:17 pm IST,  Updated : Sep 29, 2020 11:17 pm IST

हरियाणा के जींद जिले में घर में घुसकर एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना जींद जिले के सदर थाना नरवाना इलाके के एक गांव की है।

Jind Rape, Jind Rape Case, Jind Rape Haryana, Haryana Jind Rape- India TV Hindi
हरियाणा के जींद जिले में घर में घुसकर एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। Image Source : INDIA TV

जींद: हरियाणा के जींद जिले में घर में घुसकर एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना जींद जिले के सदर थाना नरवाना इलाके के एक गांव की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपियों ने घर में घुसकर न सिर्फ युवती से दुष्कर्म किया बल्कि परिजनों को धमकाया भी। पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

‘घर में अकेली थी बेटी, तभी आरोपी आए’

पुलिस प्रवक्ता पवन कपूर ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सदर थाना नरवाना इलाके के गांव की एक महिला ने पुलिस को इस संबंध में एक शिकायत दी थी। कपूर ने कहा कि महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि गत 25 सितंबर की दोपहर उसकी 19 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। उसी दौरान गांव का ही धर्मबीर तथा सज्जन उनके घर में घुस आए। उन दोनों ने घर में उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

‘बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी’
दोनों आरोपियों ने उसकी बेटी को घटना के बारे में बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला के मुताबिक, संयोग से वह घर पहुंच गई तब दोनों आरोपित उसे भी बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रवक्ता ने बताया कि सदर थाना नरवाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर धर्मबीर तथा सज्जन के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने तथा धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जींद में लगातार हो रहीं रेप की घटनाएं
इससे पहले पिछले सप्ताह ही दिल्‍ली की मॉडल को हीरोइन के रोल का ऑफर देकर शूटिंग के बहाने जींद बुलाकर रेप करने का मामला सामने आया था। महिला द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक, युवक के बुलाने पर वह 21 सितंबर को शूटिंग के लिए जींद पहुंची थी, लेकिन वहां उसके साथ रेप किया गया। युवती ने आरोपी का नाम अनिल बताया था। वहीं, इससे कुछ ही दिन पहले जींद के ही सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से 3 युवकों द्वारा एक लड़की का अपहरण करने और सरकारी स्कूल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की खबर सामने आई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।