1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. उत्तर प्रदेश: दहेज के लिए व्यक्ति ने पत्नी की हत्या की

उत्तर प्रदेश: दहेज के लिए व्यक्ति ने पत्नी की हत्या की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 10, 2020 04:07 pm IST,  Updated : Oct 10, 2020 04:07 pm IST

जिले के मुजरिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दहेज की मांग को लेकर अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि घटना के सिलिसले में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Uttar Pradesh: man murdered wife for dowry- India TV Hindi
Uttar Pradesh: man murdered wife for dowry Image Source : PTI

बदायूं (उप्र): जिले के मुजरिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दहेज की मांग को लेकर अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि घटना के सिलिसले में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। मृतका के पिता नत्थूलाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी बेटी प्रवेश कुमारी (23) की तीन साल पहले मुजरिया थाना क्षेत्र के चंदौरा गांव निवासी रामबरन से शादी हुई थी। 

नत्थूलाल ने तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी में दहेज के तौर पर छह लाख रूपये दिये थे,लेकिन रामबरन और दो लाख रूपये की मांग कर रहा था। उन्होंने बताया कि दहेज की मांग को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा था। 

उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात रामबरन ने प्रवेश की हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया। पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण क्षेत्र, सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि नत्थूलाल की तरफ से एक तहरीर मिली है, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में नामजद चारों आरोपी (मृतका के पति एवं ससुराल के अन्य लोग) फरार हैं, उनकी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।