1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. देहरादून: पानी को लेकर विवाद में दो गुटों में भिड़ंत, धारदार हथियार और हथौड़ा लेकर टूट पड़े दबंग; 1 की मौत और 3 लोग गंभीर रूप से घायल

देहरादून: पानी को लेकर विवाद में दो गुटों में भिड़ंत, धारदार हथियार और हथौड़ा लेकर टूट पड़े दबंग; 1 की मौत और 3 लोग गंभीर रूप से घायल

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jun 13, 2026 11:50 pm IST,  Updated : Jun 13, 2026 11:50 pm IST

देहरादून में पानी को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की जान चली गई। यहां मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और एक पक्ष ने दूसरे पर धारदार हथियारों और हथौड़े से हमला बोल दिया। जानें ये पूरा मामला क्या है।

Dehradun water dispute- India TV Hindi
देहरादून में पानी के लिए हुए विवाद में एक शख्स की मौत। Image Source : ANI

Dehradun Water Dispute: उत्तराखंड के देहरादून में पानी के लिए मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई और इसमें एक शख्स की जान चली गई। इस विवाद में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में टेंशन का माहौल है। उत्तराखंड पुलिस ने हालात को काबू में रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है और आरोपियों की तलाश में ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

धारदार हथियारों और हथौड़े से हुआ अटैक

जानकारी के मुताबिक, हिंसक झड़प की ये घटना देहरादून के सहसपुर थाना इलाके के बैरागीवाला में हुई है। यहां पानी को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। फिर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे गुट पर धारदार हथियारों और हथौड़े से अटैक कर दिया, जिससे 1 शख्स की जान चली गई और 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान 1 घायल शख्स ने तोड़ा दम

देहरादून के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला के मुताबिक, हमले में घायल 4 लोगों को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान अस्पताल में एक शख्स ने दम तोड़ दिया, जबकि 3 अन्य घायलों का इलाज जारी है। उनकी हालत अभी गंभीर होने की जानकारी मिली है।

इलाके में अतिरिक्त पुलिस फोर्स किया गया तैनात

इस वारदात की खबर मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और परिस्थिति को कंट्रोल में लिया। इलाके में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए एडिशनल पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है।

आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अटैक में शामिल आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। उनको अरेस्ट करने के लिए कई टीमों का गठन कर दिया गया है। संदिग्धों की तलाश में लगातार रेड हो रही है। अफसरों ने लोगों से शांति से रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने का आह्वान किया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की पड़ताल कर रही है और विवाद के पीछे का कारण जानने की कोशिश कर रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और टेंशन का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- सहारनपुर में सड़क हादसे में उजड़ा परिवार, ढाई साल की मासूम समेत दादी की हुई मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।