1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बेवफा पत्नी को दूसरे शख्स के साथ इश्क लड़ाना पड़ा भारी, पति को छोड़ प्रेमी से की थी शादी, अब उसने ही कर दी हत्या

बेवफा पत्नी को दूसरे शख्स के साथ इश्क लड़ाना पड़ा भारी, पति को छोड़ प्रेमी से की थी शादी, अब उसने ही कर दी हत्या

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 25, 2024 07:03 am IST,  Updated : Jun 25, 2024 07:31 am IST

बिहार की राजधानी पटना में पति को छोड़ दो बच्चों के साथ फरार हुई महिला ने अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली। शादी के तीन दिन बाद महिला को उसके प्रेमी ने गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : INDIA TV

बिहार की राजधानी पटना में एक बेवफा पत्नी को दूसरे मर्द के साथ इश्क लड़ाना भारी पड़ गया। पति को छोड़ पत्नी ने जिस प्रेमी के साथ रहने के लिए उससे शादी की थी। उसी प्रेमी ने शादी के तीन दिन बाद महिला का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामला पटना के राम कृष्ण नगर थाने इलाके का है। जहां 23 जून को रात साढ़े 10 बजे पति को छोड़ भागी महिला के प्रेमी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

प्रेमी ने महिला को दिया धोखा, गला घोंटकर की हत्या

पटना के रामकृष्ण नगर थाना प्रभारी कृष्ण चंद्र भारती ने बताया कि पटना के पाटलिपुत्र थाना इलाके के राजापुर मैनपुरा गांव के रहने वाले अनुज कुमार की पत्नी किरण कुमारी उर्फ खुशबू कुमारी गांव के ही रहने वाले कुलदीप सिंह से प्यार कर बैठी। प्यार इतना परवान चढ़ा कि किरण कुमारी अपने दो बच्चों के साथ अपने पहले पते अनुज कुमार को छोड़ घर से भागकर तीन दिन पहले अपने प्रेमी कुलदीप सिंह से शादी कर ली थी। दोनों शादी करने के बाद पटना के राम कृष्ण नगर इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे लेकिन कुलदीप सिंह ने अपनी प्रेमका किरण कुमारी को धोखा दिया और शादी करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

प्रेमी ने कबूल किया अपना गुनाह

किरण कुमारी की डेड बॉडी को 24 जून (सोमवार) को  पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। वहीं किरण कुमारी की हत्या करने में शामिल आरोपी प्रेमी कुलदीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुलदीप ने प्रेमिका किरण कुमारी की हत्या करने का गुनाह कबूल कर लिया है।

(पटना से बिट्टू कुमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

ये कैसा प्रेम! प्रेमिका की हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने जा रहा था सनकी प्रेमी, सड़क हादसे में खुली पोल

मामा या हैवान! अपनी ही भांजी के साथ की थी अश्लील हरकत, हुई चार साल की सजा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।