1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. काला जठेड़ी के बाद एक और गैंगस्टर बन गया दूल्हा, गर्लफ्रेंड के साथ आर्य समाज मंदिर में की शादी

काला जठेड़ी के बाद एक और गैंगस्टर बन गया दूल्हा, गर्लफ्रेंड के साथ आर्य समाज मंदिर में की शादी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 15, 2024 07:07 pm IST,  Updated : Mar 16, 2024 11:27 am IST

काला जठेड़ी की शादी के बाद अब एक और गैंगस्टर दूल्हा बन गया। दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद टिल्लू ताजपुरिया की हत्या करने वाला कुख्यात गैंगस्टर योगेश टुंडा को शादी करने के लिए 6 घंटे की पैरोल मिली थी। जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड से विकासपुरी की आर्य समाज मंदिर में शादी की।

योगेश टुंडा और उसकी...- India TV Hindi
योगेश टुंडा और उसकी गर्लफ्रेंड नीतू की शादी भारी सुरक्षा के बीच हुई। Image Source : SOCIAL MEDIA

काला जठेड़ी के बाद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या में शामिल गैंगस्टर योगेश टुंडा आज शादी के बंधन में बंध गया। टुंडा की शादी उसकी गर्लफ्रेंड नीतू से विकासपुरी के आर्य समाज मंदिर में हुई। कोर्ट के आदेश पर शादी के बाद योगेश टुंडा को वापस जेल भेज दिया गया। सुरक्षा कारणों के चलते मीडिया को कवरेज करने की अनुमती नहीं दी गई। गैंगस्टर योगेश टुंडा की गर्लफ्रेंड नीतू का कोई भी अपराधिक रिकॉर्ड नहीं हैं। योगेश टुंडा की गर्लफ्रेंड ने कोर्ट में याचिका लगाई थी कि योगेश को शादी के लिए पैरोल दी जाए। जिसके बाद कोर्ट ने योगेश टुंडा को शादी के लिए 6 घंटे की पैरोल दी थी। सुरक्षा के लिए शादी के दौरान पुलिस की थर्ड बटालियन टीम मौजूद थी। 

तिहाड़ में बंद टिल्लू ताजपुरिया की हत्या की थी 

बता दें कि, योगेश टुंडा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर तिहाड़ जेल में बंद टिल्लू ताजपुरिया की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। घटना साल 2023 की है, जिसका CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।  इस हत्याकांड का वीडियो देख पूरा देश दहल गया था। बताया जाता है कि कुख्यात गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या सुनिल मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया ने कोर्ट में करवाई थी। जिसका बदला लेने के लिए योगेश टुंडा और उसके साथियों ने टिल्लू ताजपुरिया को मौत के घाट उतार दिया था। इसी हत्या के केस में गैंगस्टर योगेश टुंडा जेल में बंद है। इस हत्या के बाद तिहाड़ प्रसाशन पर कई तरह के सवाल खड़े हुए थे।  

भारी सुरक्षा के बीच हुई शादी

किसी भी गैंगस्टर को कही ले जाते हैं तो पुलिस को ये खतरा होता है कि राइवल गैंग के गैंगस्टर उस पर हमला न कर दें। विरोधी गैंग मौका पाते ही अपने दुश्मन गैंग को खत्म करने की कोशिश में रहता है इसलिए इस दौरान भारी सुरक्षा होती है। जिसमें दिल्ली पुलिस, थर्ड बटालियन और भी काफी यूनिट्स मौजूद होती हैं। जिस तरह गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन उर्फ अनुराधा की शादी में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए थे। उसी तरह आज गैंगस्टर योगेश टुंडा की शादी भी सुरक्षा घेरे में करवाई गई। जिसके बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें:

एक दूजे के हुए गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा, शादी का Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी में गैंगवार का खतरा, भारी पुलिस और सेंट्रल एजेंसियों की होगी तैनाती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।