1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: यमुना विहार के Pizza Hut में ब्लास्ट से 5 लोग घायल, पंजाबी बस्ती में भी 4 मंजिला बिल्डिंग गिरने से हादसा

दिल्ली: यमुना विहार के Pizza Hut में ब्लास्ट से 5 लोग घायल, पंजाबी बस्ती में भी 4 मंजिला बिल्डिंग गिरने से हादसा

 Reported By: Kumar Sonu,  Sanjay Sah Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 09, 2025 07:37 am IST,  Updated : Sep 09, 2025 09:04 am IST

दिल्ली के यमुना विहार में Pizza Hut में हुए ब्लास्ट में 5 लोग घायल हुए हैं और उन्हें GTB हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Delhi News- India TV Hindi
यमुना विहार में Pizza Hut में ब्लास्ट, पंजाबी बस्ती में भी बिल्डिंग गिरने से हादसा Image Source : REPORTER INPUT

नई दिल्ली: दिल्ली के यमुना विहार से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक Pizza Hut में धमाका हो गया है। दिल्ली दमकल सर्विस को बीती रात कॉल करके जब इस मामले की जानकारी दी गई तो मौके पर दमकल की करीब 3 गाड़ियां पहुंचीं।

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के पंजाबी बस्ती में भी बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक 4 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिर गई है, इसे एमसीडी ने डेंजर भी घोषित कर रखा था। बगल की बिल्डिंग में फंसे 11 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है।

यमुना विहार वाली घटना से जुड़ा क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के यमुना विहार के पिज्जा हट में ब्लास्ट होने से 5 लोग घायल हो गए हैं और उन्हें GTB हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पिज्जा हट के ग्राउंड फ्लोर पर AC के कंप्रेसर में ब्लास्ट होने की वजह से ये हादसा हुआ।

मौके पर दमकल की करीब तीन गाड़ियां पहुंची थीं और स्थानीय थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घायलों में तीन पिज़्ज़ा हट के कर्मचारी हैं, जबकि दो व्यक्ति राहगीर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात 8 बजे इलेक्ट्रिक पैनल में आग लगी थी। जहां आग लगी वहीं पर सड़क के किनारे चाय की दुकान चलाने वाले भानू ने अपनी दुकान का सामान रखा हुआ था। इसमें गैस सिलेंडर भी था । 

आग की चपेट में सिलेंडर आया और एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इसके साथ जहां आग लगी, वहीं पर एक स्कूटी भी खड़ी थी। आग लगने से स्कूटी के पेट्रोल टैंक में भी ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में 5 लोग घायल घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ,जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

पंजाबी बस्ती में भी बड़ा हादसा

Delhi
Image Source : REPORTER INPUTपंजाबी बस्ती में भरभराकर गिरी 4 मंजिला बिल्डिंग

नॉर्थ दिल्ली के सब्जी मंडी थाना इलाके के पंजाबी बस्ती में भी बड़ा हादसा हुआ है। यहां आज सुबह 3 बजे के करीब 4 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। बिल्डिंग पुरानी थी ,जिसे MCD ने डेंजर घोषित कर रखा था। बिल्डिंग खाली थी लेकिन बिल्डिंग गिरने से बगल की बिल्डिंग में 11 लोग फंस गए थे, जिन्हें फायर विभाग के कर्मचारियों ने रेस्क्यू किया है। 

सभी लोग सुरक्षित हैं। 2 बुजुर्ग लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दोनों लोगों को घबराहट हो रही थी, जिसकी वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मलबे में कोई फंसा हुआ नहीं है। गौरतलब है कि दिल्ली में तमाम इमारतें जर्जर अवस्था में हैं और वह कभी भी गिर सकती हैं। ऐसे में इस दिशा में अलर्टनेस दिखानी जरूरी है। ऐसी बिल्डिगों को चिन्हित कर उन्हें खाली कराना चाहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।