1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: देशद्रोह मामले में शरजील इमाम की जमानत पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, इस दिन सुनाया जाएगा

दिल्ली: देशद्रोह मामले में शरजील इमाम की जमानत पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, इस दिन सुनाया जाएगा

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Feb 14, 2024 05:29 pm IST,  Updated : Feb 14, 2024 05:46 pm IST

शरजील इमाम की जमानत पर दिल्ली की कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। शरजील इमाम देशद्रोह का आरोपी है और पूर्व जेएनयू छात्र है। उसने मुम्बई IIT से पढ़ाई की है। शरजील का परिवार एक संपन्न परिवार से है और ये लोग जहानाबाद के काको में जमींदार परिवार से आते हैं।

Sharjeel Imam- India TV Hindi
शरजील इमाम Image Source : FILE

नई दिल्ली: देशद्रोह मामले में शरजील इमाम की जमानत पर दिल्ली की कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस मामले में 17 फरवरी को फैसला सुनाया जाएगा। गौरतलब है कि इमाम अपने कथित भड़काऊ भाषणों की वजह से देशद्रोह के आरोपों का सामना कर कर रहा है। दिल्ली पुलिस ने इमाम के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था, जिसमें आरोप था कि उसने केंद्र सरकार के प्रति नफरत, अवमानना ​​​​और असंतोष को भड़काने वाले भाषण दिए जिसके कारण दिसंबर 2019 में हिंसा हुई।

JDU नेता का बेटा है शरजील

देशद्रोह के आरोपी और पूर्व जेएनयू छात्र शरजील इमाम बिहार के जहानाबाद के काको के रहने वाले पूर्व जदयू नेता अकबर इमाम का बेटा है। उसके भाई का नाम मुज़म्मिल इमाम है। शरजील मुम्बई IIT से पढ़ा है और पढ़ने में काफी मेधावी रहा है। 

शरजील के पिता अकबर इमाम की कैंसर से मौत हो चुकी है। 2005 में नीतीश कुमार ने जेडीयू से टिकट भी दिया था लेकिन राजद के सच्चिदानंद यादव से 2000 वोट से हार गए थे। अकबर इमाम कांग्रेस में भी रहे हैं। अकबर, गुलाम नबी आजाद के करीबी थे और लालू यादव से भी अच्छे संबंध रहे हैं।

संपन्न परिवार से है शरजील

शरजील का परिवार एक संपन्न परिवार से है और ये लोग जहानाबाद के काको में जमींदार परिवार से आते हैं। पिता की मौत के बाद सड़क किनारे स्थित घर और दुकान के किराये से आने वाली इनकम, इनकी आय का प्रमुख स्रोत है। इनकी जमीन पर ही लंबे समय से पशु मेला काको में लगता आ रहा है। ये भी आय का एक स्रोत है।

ये भी पढ़ें: 

सीएम केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं! ईडी ने छठा समन भेजा, इस तारीख को बुलाया 

कांग्रेस ने जारी किए राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम, मिलिंद देवड़ा को भी शिवसेना से मिला गिफ्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।