1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. NEET छात्रों को परीक्षा के दिन मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान

NEET छात्रों को परीक्षा के दिन मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान

 Published : Jun 16, 2026 11:15 pm IST,  Updated : Jun 16, 2026 11:22 pm IST

दिल्ली सरकार ने NEET (UG) 2026 के री-एग्जाम के दिन 21 जून को छात्रों को DTC और DoT बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा देने का ऐलान किया है। अपना एडमिट कार्ड दिखाकर अभ्यर्थी पूरे दिन मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।

NEET UG 2026 free travel, Delhi government NEET exam facility- India TV Hindi
दिल्ली सरकार ने नीट छात्रों के लिए परीक्षा के दिन DTC और DoT की बसों में फ्री यात्रा की सुविधा दी है। Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने NEET (UG) 2026 के री-एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा फैसला लिया है। परीक्षा के दिन यानी 21 जून 2026 को सभी परीक्षार्थियों को दिल्ली परिवहन निगम यानी कि DTC और परिवहन विभाग यानी कि DoT की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। दिल्ली परिवहन निगम और यातायात विभाग द्वारा 15 जून 2026 को जारी एक सर्कुलर में कहा गया है कि NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा दिल्ली के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। ऐसे में छात्रों की सुगम, समय पर और परेशानी मुक्त आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

आखिर इस सर्कुलर में लिखा क्या है?

सर्कुलर के मुताबिक, परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को 21 जून को पूरे दिन DTC और DoT बसों में मुफ्त यात्रा की अनुमति होगी। यह सुविधा आने और जाने दोनों यात्राओं के लिए मान्य होगी। छात्रों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए केवल अपना वैध NEET (UG) 2026 एडमिट कार्ड दिखाना होगा। एडमिट कार्ड दिखाकर NEET अभ्यर्थी DTC और DoT की किसी भी बस में मुफ्त यात्रा कर सकते हैं।

अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

दिल्ली सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस व्यवस्था का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

  • सभी डिपो प्रबंधकों को आदेश दिया गया है कि ड्राइवरों और कंडक्टरों को पहले से जानकारी दी जाए।
  • किसी भी योग्य उम्मीदवार को यात्रा सुविधा से वंचित न किया जाए।
  • क्षेत्रीय प्रबंधकों को उचित निगरानी व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • चेकिंग स्टाफ और टर्मिनल पर्यवेक्षकों को भी इस निर्देश की जानकारी दी जाएगी।
  • किसी भी शिकायत या समस्या का तुरंत और प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
  • केंद्रीय नियंत्रण कक्ष पूरे दिन इस व्यवस्था की निगरानी और समन्वय करेगा ताकि संचालन सुचारू रहे।

बता दें कि DTC और DoT के इस फैसले से परीक्षा के दिन छात्रों को परिवहन संबंधी किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

ये भी पढ़ें:

CM योगी का ऐलान, NEET अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% की छूट, मोहर्रम पर हथियारों और लाउड डीजे पर रोक

NEET Paper Leak: आरोपी यश यादव दे सकेगा नीट री-एग्जाम, बहन की शादी में भी जाने की इजाजत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।