1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: शनिवार को हुई झमाझम बारिश ने ली 2 लड़कों की जान, सीरसपुर अंडरपास में डूबने से हुई मौत

दिल्ली: शनिवार को हुई झमाझम बारिश ने ली 2 लड़कों की जान, सीरसपुर अंडरपास में डूबने से हुई मौत

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 29, 2024 05:49 pm IST,  Updated : Jun 29, 2024 05:52 pm IST

दिल्ली में शनिवार को झमाझम बारिश की वजह से 2 लड़कों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, दमकल विभाग ने अंडरपास में भर पानी में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें 2 लड़कों के शव मिले।

Delhi Heavy rain- India TV Hindi
दिल्ली में शनिवार को झमाझम बारिश Image Source : PTI/REPRESENTATIVE PIC

नई दिल्ली: दिल्ली में शनिवार को झमाझम बारिश हुई थी। इसी बारिश के पानी में डूबने की वजह से 2 लड़कों की मौत का मामला सामने आया है। दिल्ली के सीरसपुर अंडरपास में शनिवार को हुई बारिश की वजह से तकरीबन 3 फुट पानी भर गया था। जिसमें डूबने से दो लड़कों की मौत हो गई है। 

शव बरामद

घटना की जानकारी पुलिस को मिली, जिसके बाद दमकल विभाग को मौके पर बुलाया गया और दमकल विभाग ने अंडरपास में भर पानी में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद दो युवकों के शव निकाले गए। पुलिस ने बताया कि पीएस एसपी बादली को सीरसपुर अंडरपास के पास एक 12 वर्षीय लड़के के डूबने की सूचना मिली।

मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि मेट्रो के पास अंडरपास में करीब 2.5 से 3 फीट पानी भरा हुआ था। फायर ब्रिगेड ने तलाशी अभियान चलाया और 2 युवा लड़कों के शव बरामद किए। जिनमें से एक की पहचान हो गई है।

प्रथम दृष्टया, यह लड़कों के नहाते समय डूबने का संदिग्ध मामला लग रहा है। 174 सीआरपीसी की कार्यवाही चल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।