1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: इंद्रपुरी में 11 साल के बच्चे की हत्या की गुत्थी सुलझी, पिता की प्रेमिका निकली कातिल, जानें वजह

दिल्ली: इंद्रपुरी में 11 साल के बच्चे की हत्या की गुत्थी सुलझी, पिता की प्रेमिका निकली कातिल, जानें वजह

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 15, 2023 10:44 pm IST,  Updated : Aug 15, 2023 11:58 pm IST

इंद्रपुरी में 11 साल के दिव्यांश की हालही में हत्या हो गई थी। हैरानी की बात ये थी कि उसका शव घर के बेड से ही मिला था।

बच्चे की हत्या की गुत्थी सुलझी- India TV Hindi
बच्चे की हत्या की गुत्थी सुलझी Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में हुए 11 साल के बच्चे के हत्याकांड का पर्दाफाश हो गया है। 300 सीसीटीवी कैमरे और 3 दिन की कड़ी मशक्क्त के बाद 11 साल के मासूम की कातिल पकड़ी गई है। गौरतलब है कि इंद्रपुरी में 11 साल के दिव्यांश की बीते दिनों गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी पूजा ने हत्या के बाद मासूम के शव को घर के बेड में ही छिपा दिया था।

क्यों हुई हत्या?

अपने बॉयफ्रेंड की बेवफाई से नाराज होकर पूजा ने उसके मासूम बेटे की हत्या की थी। घर में सोते समय 10 अगस्त की दोपहर दिव्यांश की गला घोंटकर हत्या की गई थी। दरअसल साल 2019 से पूजा और जितेंद्र लिव-इन रिलेशनशिप में थे। जितेंद्र ने पूजा से अपनी पत्नी को तलाक देकर शादी का वादा किया था, लेकिन साल 2022 में जितेंद्र, पूजा को छोड़कर वापस अपनी पत्नी और बेटे दिव्यांश के साथ रहने लगा था।

इसी बात को लेकर पूजा, जितेंद्र से नाराज थी और उसे सबक सिखाना चाहती थी। पूजा को लगता था कि जितेंद्र ने अपने बेटे दिव्यांश के कारण उससे शादी के लिए इंकार कर दिया, जिसके बाद वो दिव्यांश को जितेंद्र और खुद के बीच का कांटा मानने लगी थी।

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

पूजा ने 10 अगस्त को एक कॉमन फ्रेंड से इंद्रपुरी में जितेंद्र के घर का पता पूछा, और जब वहां पहुंची तो घर का दरवाजा खुला था। मासूम दिव्यांश बेड पर सो रहा था। घर में कोई नहीं था। तभी पूजा ने जितेंद्र और अपने बीच के कांटे को हटाने के लिए मासूम की जान ले ली और उसी बेड में लाश को छिपाकर भाग गई।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से पूजा की पहचान की। इसके बाद पूजा को ट्रेस करने के लिए नजफगढ़-नागलोई रोड पर रणहौला, निहाल विहार और रिशल गार्डन इलाके के करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल। तब कहीं जाकर 3 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी पूजा को बक्करवाला इलाके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पूजा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।