1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: पूर्व विधायक रामबीर शौकीन को गिरफ्तार, सफदरजंग अस्पताल से हुआ था फरार

दिल्ली: पूर्व विधायक रामबीर शौकीन को गिरफ्तार, सफदरजंग अस्पताल से हुआ था फरार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 22, 2020 11:53 am IST,  Updated : Dec 22, 2020 11:53 am IST

दिल्ली पुलिस ने पूर्व विधायक रामबीर शौकीन को गिरफ्तार कर लिया है। रामबीर शौकीन कुछ दिन पहले ही यूपी पुलिस की कस्टडी से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से फरार हुआ था।

Ex MLA rambir shokeen- India TV Hindi
Ex MLA rambir shokeen Image Source : FILE

दिल्ली पुलिस ने पूर्व विधायक रामबीर शौकीन को गिरफ्तार कर लिया है। रामबीर शौकीन कुछ दिन पहले ही यूपी पुलिस की कस्टडी से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से फरार हुआ था। आज सफदरजंग थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार रामबीर शौकीन दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवानिया का मामा लगता है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पुलिस कस्टडी से कुछ बदमाश पुलिस वालों का हथियार छीनकर भागे थे। जांच में इस मामले में पूर्व विधायक रामबीर शौकीन का रोल सामने आया था। जिसके बाद रामबीर को बागपत पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 

दिल्ली में पेशी के दौरान आया था और उसी दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि रामबीर शौकीन दिल्ली हाई कोर्ट में सरेंडर करने आया था। लेकिन कोर्ट ने शौकीन को सीएमएम की कोर्ट में जाने का निर्देश दिया। इसी बीच पुलिस को शौकीन की भनक लगी और रामबीर को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।