1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में IOCL पाइपलाइन से करते थे तेल चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाशी जारी

दिल्ली में IOCL पाइपलाइन से करते थे तेल चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाशी जारी

 Written By: Avinash Rai
 Published : Oct 06, 2023 07:21 pm IST,  Updated : Oct 06, 2023 07:30 pm IST

दिल्ली के द्वारका में लगे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की पाइपलाइन से तेल चोरी करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अभी अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। वहीं कुछ लोगों की तलाश अब भी जारी है।

Delhi police arrested to people who used to steal oil from iocl pipeline in dwarka - India TV Hindi
IOCL की पाइपलाइन से तेल चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार Image Source : ANI

दिल्ली के द्वारका के पोचनपुर गांव में आईओसीएल पाइपलाइन से तेल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अपराध स्थल से अपराध को अंजान देने में इस्तेमाल किए गए उपकरण भी पुलिस ने बरामद किए हैं। इस बाबत डीसीपी द्वारका एम. हर्षवर्धन ने कहा कि तेल चोरी के मामले में संबंधित प्लॉट मालिक राकेश को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में कई और लोग भी शामिल हैं, जिनकी अभी पहचान की जा रही है। हालांकि कुछ आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। 

Related Stories

40 मीटर लंबी सुरग बनाकर की तेल की चोरी

पुलिस अधिकारी के मुताबिक दिल्ली से पानीपत जा रही इंडियन ऑयल की पाइपलाइन से पेट्रोल की चोरी मामले में अबतक कितना तेल चोरी हुआ है, इस बाबत कोई जानकारी नहीं है। हालांकि इंडियन ऑयल से इस बाबत जानकारी जुटाने के प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने 40-45 मीटर लंब सुरंग खोदकर पेट्रोल चोरी करने का काम किया। बता दें कि मामला तब प्रकाश में आया जब इंडियन ऑयल प्रबंधन ने निरीक्षण के दौारन पाया कि पाइपलाइन में पोचनपुर गांव के आसपास से प्रवाहित हो रहे तेल में दबाव कम हो रहा है। इससे यह अंदाजा लगाया कि शायद कहीं पर तेल का रिसाव हो रहा है। 

मामले का कैसे हुआ खुलासा

इस बाबत पुलिस को भी सूचना दी गई है। हरकत में आई पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो पुलिस सन्न रह गई। पुलिस को वहां खुदाई के कई हथियार मिले व घटना से संबंधित उपकरण आरोपी के प्लॉट से बरामद हुए। जब खुदाई की गई तो पाया गया कि पाइपलाइन में कई स्थानों पर सुराख गिए घए थे। इस पाइपलाइन को एक वॉल्व द्वारा प्लास्टिक पाइपलाइन से जोड़ा गया था। पेट्रोल की चोरी के लिए आरोपियों ने 40 मीटल लंबी सुरंग खोदी थी। इस सुरंग के जरिए प्लास्टिक की पाइपलाइन गुजरती थी। प्लास्टिक के पाइपलाइन के जरिए ही तेल आरोपियों तक पहुंचता था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।