1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर संजीव यादव की कोरोना से मौत, कई बड़े एन्काउंटर में रहे थे शामिल

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर संजीव यादव की कोरोना से मौत, कई बड़े एन्काउंटर में रहे थे शामिल

 Reported By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : Jul 01, 2020 07:33 am IST,  Updated : Jul 01, 2020 08:10 am IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर संजीव यादव की कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया है।

Sanjeev Yadav- India TV Hindi
Sanjeev Yadav Image Source : FILE

दिल्ली पुलिस ने कोरोना वायरस के चलते अपना एक और जांबाज खो दिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर संजीव यादव की कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया है। संजीव यादव 49 साल के थे। बताया जा रहा है कि संजीव यादव की तबियत पिछले 2 हफ़्तों से ज्यादा खराब चल रही थी। संजीव यादव ने रात 12:30 पर मैक्स साकेत हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि संजीव ने कई मोस्ट वांटेड आतंकी और बदमाशो को पकड़ने और उनके एनकाउंटर में अहम भूमिका निभाई थी।

बता दें कि पिछले महीने दिल्ली पुलिस में कोरोना वायरस से एक और इंस्पेक्टर की मौत हुई थीं सीलमपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर कर्मबीर की कोरोना से आर्मी अस्पताल में मौत हुई थी। सब इंस्पेक्टर कर्मबीर 56 साल के थे और वे डायबटीज के भी मरीज थे। तबियत बिगड़ने के बाद इन्हें 2 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कर्मबीर का 9 जून को निधन हो गया था। इससे पहले जहांगीरपुरी, सेंट्रल क्राइम ब्रांच और भरत नगर थाने में तैनात तीन पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।