1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना से पिछले 24 घंटे में एक भी मौत नहीं हुई, 51 नए मामले सामने आए

Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना से पिछले 24 घंटे में एक भी मौत नहीं हुई, 51 नए मामले सामने आए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 18, 2021 08:26 pm IST,  Updated : Jul 18, 2021 08:29 pm IST

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में एक भी मौत नहीं हुई है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 51 नए मामले सामने आए।

दिल्ली में पिछले 24...- India TV Hindi
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 51 नए मामले सामने आए Image Source : PTI FILE PHOTO

नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में एक भी मौत नहीं हुई है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 51 नए मामले सामने आए, संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत रही। वहीं मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया। वहीं बीते 24 घंटे में दिल्ली में 80 लगो कोरोना से ठीक हुए। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत दर्ज की गई। 

दिल्ली में कोरोना के अभी 592 सक्रिय मामले

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आकंड़ों के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के अभी 592 सक्रिय मामले हैं। वहीं दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 14,35,529 मामले सामने आ चुके हैं जबकि दिल्ली में अबतक कुल 14,09,910 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। वहीं, महामारी से दिल्ली में अब तक 25,027 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

जानिए दिल्ली में वैक्सीनेशन का हाल

दिल्ली में कोरोना वैक्‍सीनेशन की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 71786 लोगों को वैक्‍सीन दी गई। इसमें में से 48337 लोगों को वैक्‍सीन की पहली डोज जबकि 23449 लोगों को वैक्‍सीन की दूसरी डोज दी गई है। राजधानी में अब तक कुल 9330461 लोगों को वैक्‍सीन दी जा चुकी है, जिसमें कुल 7118355 को वैक्‍सीन की पहली डोज और 2212106 को वैक्‍सीन की दोनों डोज मिल चुकी है।

Delhi Coronairus cases Today
Image Source : TWITTERDelhi Coronairus cases Today

दिल्ली में 24 घंटे में कुल 71546 टेस्ट किए गए

दिल्ली में कोरोना टेस्टिंग की बात करें तो बीते 24 घंटे में कुल 71546 टेस्ट किए गए हैं। जिसमें 50157 RTPCR/CBNAAT/TrueNat टेस्‍ट किए गए जबकि 21389 रैपिड एंटीजन टेस्‍ट किए गए हैं। दिल्‍ली सरकार अबतक कुल मिलाकर 22796703 टेस्‍ट करा चुकी है। वहीं दिल्ली में अभी केंटनमेंट जोन की संख्या 409 है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।