1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: सीलमपुर इलाके में कपड़े की दुकान में भीषण आग, कई दुकानें चपेट में, दमकल की 30 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

दिल्ली: सीलमपुर इलाके में कपड़े की दुकान में भीषण आग, कई दुकानें चपेट में, दमकल की 30 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

 Reported By: Sanjay Sah Edited By: Shakti Singh
 Published : Feb 22, 2026 06:31 pm IST,  Updated : Feb 22, 2026 08:05 pm IST

फायर बिग्रेड को शाम 4 बजकर 22 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। आग ने कई दुकानों को चपेट में ले लिया है और बड़े पैमाने पर नुकसान होने की आशंका है।

Delhi Fire- India TV Hindi
कपड़े की दुकान में आग Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। देखते-देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। फायर ब्रिग्रेड को शाम 4 बजकर 22 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। इस घटना से बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका है। हालांकि, आग पर काबू पाए जाने के बाद जांच में ही साफ होगा कि इससे कितना नुकसान हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि शाहदरा जिले के कृष्णा नगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले ओल्ड सीलमपुर पोस्ट के पास एक दुकान में रविवार को आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और फिलहाल आग बुझाने में लगी हुई हैं। राहत कार्य जारी हैं। अब तक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है।

एक व्यक्ति झुलसा

30 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हुई है, लेकिन आग अभी तक नियंत्रित नही हो पाई है। चार मंजिल की बिल्डिंग को आग ने अपने चपेट में ले लिया है। ग्राउंड फ्लोर पर कपड़ो का शोरूम है और ऊपर के तीन मंजिल पर रेडीमेड कपड़ों का मेन्युफेक्चरिंग का काम होता है। यहां पर अलग अलग कंपनियों के कारखाने है। छोटी गलियां है जिसकी वजह से दमकल की एक एक गाड़ी ही मौके पर पहुंच पा रही है। जिस वक्त आग लगी उस समय ऊपरी मंजिलो पर 15 से ज्यादा लोग काम कर रहे थे, लेकिन सभी समय रहते बाहर निकल आए। एक व्यक्ति के झुलसने की सूचना है, जिसे हॉस्पिटल भेज गया है। आग को नियंत्रित करने में अभी काफी समय लग सकता है।

दिल्ली में आग लगने की कई घटनाएं

शनिवार शाम नई दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक घर में आग लग गई थी। अग्निशमन अधिकारी विजय दहिया ने बताया, "हमें शाम करीब 5.45-5.46 बजे आग लगने की सूचना मिली। हमने रात 9.50 बजे तक आग पर काबू पा लिया। यह चार मंजिला इमारत है और आग सभी मंजिलों तक फैल गई थी। इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर कुछ रखा हुआ था और शाफ्ट के रास्ते आग नीचे की ओर फैल गई।" अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को नई दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में एक एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से कम से कम तीन लोग घायल हो गए थे। दमकल कर्मियों की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं और आग बुझाई गई।"

सीलमपुर की संकरी गलियां बनी परेशानी

दिल्ली के सीलमपुर में संकरी गलियां हैं। इस वजह से आगजनी की सामान्य घटनाएं भी बड़ी हो जाती हैं और जल्द ही कई इमारतें चपेट में आ जाती हैं। ऐसे हालातों में फायर बिग्रेड की गाड़ी भी समय रहते घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाती। यहां आग लगने की कई घटनाएं समय-समय पर होती रहती हैं, क्योंकि यहां संकरी गलियां, बाजार और पुरानी इमारतें हैं। रविवार को ओल्ड सीलमपुर के शाहदरा इलाके में, कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के पास एक कपड़ों की दुकान में आग लग गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली: घर में आग लगने के बाद सिलेंडर में हुआ धमाका, दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी सहित 13 लोग घायल

दिल्ली ही नहीं पूरे देश में करने थे धमाके, कई शहरों की हुई थी रेकी, बांग्लादेश में बैठा हैंडलर शब्बीर कर रहा था गाइड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।