1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में साल 2023 से 2025 के बीच गंभीर अपराधों में आई कमी, जानें कितनी हत्याएं, लूट और रेप के मामले सामने आए

दिल्ली में साल 2023 से 2025 के बीच गंभीर अपराधों में आई कमी, जानें कितनी हत्याएं, लूट और रेप के मामले सामने आए

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jan 21, 2026 11:27 am IST,  Updated : Jan 21, 2026 11:30 am IST

दिल्ली में क्राइम से जुड़े आंकड़े सामने आए हैं। ये आंकड़े साल 2023 से 2025 के बीच के हैं। इसमें ये सामने आया है कि इस दौरान गंभीर अपराधों में कमी आई है।

Delhi- India TV Hindi
दिल्ली का क्राइम आंकड़ा सामने आया Image Source : PTI/REPRESENTATIVE PIC

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में साल 2023 से 2025 के बीच गंभीर अपराधों में कमी आई है। इससे जुड़ा आंकड़ा भी सामने आ गया है। 

हत्या 

दिल्ली में 2023 में हत्या के 506 मामले दर्ज किए गए थे। 2024 में हत्या के मुकदमों का आंकड़ा 504 पहुंचा, वहीं 2025 में 491 हत्या के मामले दर्ज किए गए। साल 2025 में हत्या के  95 फीसदी मामलों को पुलिस ने सुलझा लिया। 

हत्या का प्रयास 

हत्या के प्रयास के मामले साल 2023 में 757 थे। 2024 में हत्या के प्रयास के मामलो में बढ़ोतरी हुई और आंकड़ा 898 तक पहुंच गया और 2025 में हत्या के प्रयास के मामलों में 854 FIR दर्ज हुई। हत्या के प्रयास के मामलों को पुलिस ने  98 फीसदी तक सुलझा लिया। 

लूट

लूट की घटनाओं में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। 2023 में 1654 मामले दर्ज हुए थे, जो 2024 में घटकर 1510 और 2025 में 1326 रह गए। साल 2025 में लूट के 97 फीसदी केसों को पुलिस ने सुलझा लिया। 

बलात्कार

बलात्कार के मामलों में भी कमी देखने को मिली है। 2023 में 2141 मामले सामने आए थे, 2024 में यह संख्या 2076 रही और 2025 में घटकर 1901 रह गई। इन मामलों में पुलिस ने 97 फीसदी केस सुलझाए।  

एक्स्टोरशन

एक्स्टोरशन के मामलों में कोई खास असर नहीं पड़ा। 2023 में 204 मामले दर्ज हुए, 2024 में यह संख्या बढ़कर 228 हो गई, जबकि 2025 में घटकर 212 रह गई। हालांकि 2025 में इन मामलों की सॉल्विंग रेट केवल 63 फीसदी था। 

Delhi Crime
Image Source : REPORTER INPUTक्राइम का आंकड़ा सामने आया

स्नैचिंग 

स्नैचिंग के मामलों की संख्या भले ही कम हुई हो, लेकिन यह अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। 2023 में स्नैचिंग के 7886 मामले दर्ज हुए थे, 2024 में 6493 और 2025 में 5406 मामले सामने आए। 2025 में स्नैचिंग मामलों की सॉल्विंग रेट 64 फीसदी था। 

महिलाओं से जुड़े अपराध 

महिलाओं से जुड़े हुए अपराधों में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई। 2023 में 2345 मामले दर्ज हुए थे, जो 2024 में घटकर 2037 और 2025 में 1708 रह गए। ऐसे मामलों को पुलिस ने 95 फीसदी तक सुलझाया। 

ईव-टीजिंग

ईव-टीजिंग के मामलों में भी कमी देखने को मिली है। 2023 में 381 मामले सामने आए, जबकि 2024 में 362 और 2025 में 337 मामले दर्ज किए गए। साल 2025 में इन मामलों की सॉल्विंग दर 89 फीसदी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।