1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. नशे की हालत में तीन युवकों ने पुलिस के साथ की हाथापाई, मास्क न लगाने को लेकर रोके गए थे आरोपी

नशे की हालत में तीन युवकों ने पुलिस के साथ की हाथापाई, मास्क न लगाने को लेकर रोके गए थे आरोपी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 02, 2020 02:53 pm IST,  Updated : Jul 02, 2020 02:53 pm IST

उत्तरी दिल्ली इलाके में जब एक पुलिसकर्मी ने 3 लोगों को मास्क नहीं लगाने और पब्लिक प्लेस पर थूकने के आरोप में रोका तो वह तीनों लोग दिल्ली पुलिस के कान्स्टेबल पूरणमल के साथ दुर्व्यवहार और हाथापाई करने लगे। 

नशे की हालत में तीन युवकों ने पुलिस के साथ की हाथापाई, मास्क न लगाने को लेकर रोके गए थे आरोपी- India TV Hindi
नशे की हालत में तीन युवकों ने पुलिस के साथ की हाथापाई, मास्क न लगाने को लेकर रोके गए थे आरोपी Image Source : PTI

नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली इलाके में जब एक पुलिसकर्मी ने 3 लोगों को मास्क नहीं लगाने और पब्लिक प्लेस पर थूकने के आरोप में रोका तो वह तीनों लोग दिल्ली पुलिस के कान्स्टेबल पूरणमल के साथ दुर्व्यवहार और हाथापाई करने लगे। इसकी सूचना पूरणमल ने दिल्ली पुलिस स्टाफ को दी।

जैसे ही दूसरे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और वह पूरणमल को बचाने की कोशिश करने लगे तो तीनों आरोपी युवकों ने दूसरे पुलिसकर्मियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया और हाथापाई की। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। 

हिरासत में लेकर पुलिस ने तीनों आरोपियों का मेडिकल टेस्ट कराया गया। मेडिकल टेस्ट में पता चला कि तीनों आरोपी युवक शराब के नशे में थे। तीनों युवकों को दिल्ली पुलिस ने IPC की धारा 186/353/332/188/34 और 51 DM एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

तीनों आरोपियों के नाम जितेंद्र कुमार, अभिषेक और कुलदीप है। तीनों आरोपी युवक दिल्ली के रहने वाले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।