1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से परेशान दो भाइयों ने की आत्महत्या, चांदनी चौक में फैली सनसनी

दिल्ली: लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से परेशान दो भाइयों ने की आत्महत्या, चांदनी चौक में फैली सनसनी

 Reported By: Atul Bhatia
 Published : Aug 26, 2020 07:32 pm IST,  Updated : Aug 26, 2020 07:32 pm IST

दिल्ली के चांदनी चौक से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सीताराम इलाके के रहने वाले दो सगे भाइयों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना आज दोपहर तीन बजे की है। दोनों भाइयों की आत्महत्या की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Two brothers commit suicide due to loss in business during lockdown- India TV Hindi
Two brothers commit suicide due to loss in business during lockdown Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली के चांदनी चौक से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सीताराम इलाके के रहने वाले दो सगे भाइयों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना आज दोपहर तीन बजे की है। दोनों भाइयों की आत्महत्या की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Related Stories

जानकारी के मुताबिक, दोनों भाई जूलरी का बिजनस करते थे लेकिन लॉकडाउन की वजह से धंधा लगभग चौपट हो गया था। दोनों के ऊपर भारी लोन था, जिसकी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली।

चांदनी चौक के सीताराम बाजार में हल्दीराम के ऊपर कृष्णा जूलर्स के मालिक आदिश्वर गुप्ता के बेटे अंकित गुप्ता और अर्पित गुप्ता ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, दोनों ने दोपहर करीब साढ़े 3 बजे फांसी लगाई। परिवार में अंकित गुप्ता की पत्नी और दो बेटे के साथ अर्पित गुप्ता रहते थे। अर्पित की शादी नहीं हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।