1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पुलिस के साथ मारपीट करने वाले बाप-बेटे सहित तीन गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के साथ मारपीट करने वाले बाप-बेटे सहित तीन गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 25, 2020 02:10 pm IST,  Updated : Aug 25, 2020 02:10 pm IST

दिल्ली पुलिस ने पुलिस के साथ मारपीट करने वाले एक व्यपारी, उसके बेटे और बेटे के दोस्त को गिरफ्तार किया है। व्यपारी का बेटा और उसका दोस्त नोएडा के अमेटी कॉलेज के स्टूडेंट है।

Father and son arrested for attack on police in Delhi- India TV Hindi
Father and son arrested for attack on police in Delhi Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने पुलिस के साथ मारपीट करने वाले एक व्यपारी, उसके बेटे और बेटे के दोस्त को गिरफ्तार किया है। व्यपारी का बेटा और उसका दोस्त नोएडा के अमेटी कॉलेज के स्टूडेंट है। दिल्ली पुलिस को 24 अगस्त की रात सूचना मिली कि 2CR पार्क इलाके में 2 गाड़ियों की टक्कर हुई है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां रोहन और अनीस राघव  नाम के युवकों पब्लिक से झगड़ा कर रहे थे।

पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस के साथ भी बदतमीजी की और मारपीट की। इस बीच रोहन के पिता अजय महिपाल भी मौके पर आ गए। जहां उन्होंने बच्चों को रोकने की बजाए पुलिस के जवानों से मारपीट की और उनकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने CR पार्क थाने में इन तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।