1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'चुनाव खत्म, अब बीजेपी नेताओं से गिले-शिकवे भी खत्म', महानगरपालिका चुनाव के नतीजों पर और क्या बोले शिंदे?

'चुनाव खत्म, अब बीजेपी नेताओं से गिले-शिकवे भी खत्म', महानगरपालिका चुनाव के नतीजों पर और क्या बोले शिंदे?

 Reported By: Sameer Bhaudas Bhise Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jan 16, 2026 10:03 pm IST,  Updated : Jan 16, 2026 10:14 pm IST

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और शिवसेना शिंदे गुट के सुप्रीमो एकनाथ शिंदे ने ठाणे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि महानगरपालिका चुनाव खत्म, अब बीजेपी नेताओं से सारे गिले-शिकवे भी खत्म हो गए हैं।

Eknath shinde- India TV Hindi
एकनाथ शिंदे Image Source : PTI

ठाणे:  महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनावों में महायुति ने शानदार प्रदर्शन किया है। बीएमसी में भी महायुति बहुमत की ओर अग्रसर है। ठाणे में बंपर जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। साथ ही चुनाव के दौरान बीजेपी के साथ उभरे तमाम गिले-शिकवे को खत्म करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि अब चुनाव खत्म हो गए हैं तो बीजेपी नेताओं से गिले-शिकवे भी खत्म हो गए हैं। ठाणे में एकनाथ शिंदे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। 

मुंबई में महायुति का महापौर

एकनाथ शिंदे ने महायुति की जीत पर सभी मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ठाणे में जनता ने शिवसेना को स्पष्ट बहुमत दिया है। मैं मुम्बई के मतदाताओं का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने हमारे गठबंधन को बहुमत दिया है। वहां हमारे गठबंधन का ही महापौर बनेगा।

लोगों ने विकास को स्वीकार किया-शिंदे

एकनाथ शिंदे ने कहा-' बीते साढ़े तीन साल से हमारे गठबंधन की सरकार ने मुंबई शहर के विकास के लिए काफी काम किया। लोगों ने इस विकास को स्वीकार करते हुए जनादेश दिया है। मुंबई देश की राजधानी है। प्रधानमंत्री भी जब मुंबई आते हैं तब कहते हैं कि मुंबई को अंतरराष्ट्रीय शहर बनना चाहिए। हम मुंबई को गड्ढे और भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगे।' शिंदे ने कहा कि मुंबई के लोगों ने विकास को स्वीकार किया है जबकि एंटी डेवलपमेंट को नकार दिया है।

ठाणे में शिंदे की शिवसेना का शानदार प्रदर्शन

बता दें कि ठाणे महानगरपालिका में भी महायुति ने बंपर जीत हासिल की है। ठाणे की सभी 131 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। शिवसेना शिंदे ने 75 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि बीजेपी 28 सीटों पर सफल रही है। वहीं एनसीपी (अजीत पवार) को 9 सीटें मिली है। वहीं उद्धव ठाकरे की शिवसेना को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा। वहीं शरद पवार की एनसीपी को 12 सीटों पर जीत हासिल हुई है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।