BMC election Result 2026 | महाराष्ट्र की मुंबई महानगरपालिका यानी कि BMC चुनावों में इस बार सियासी समीकरणों ने चौंकाने वाला रुख लिया है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आजमी और एनसीपी (अजीत पवार गुट) के कद्दावर नेता नवाब मलिक के बीच चले लंबे राजनीतिक टकराव का सीधा फायदा AIMIM को मिला है। इस खींचतान के बीच AIMIM ने मुंबई में कुल 4 सीटों पर जीत दर्ज की है, जिससे स्थानीय राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है।
AIMIM प्रत्याशियों ने मुंबई के अलग-अलग इलाकों में जीत दर्ज करके AIMIM और इसके मुखिया असदुद्दीन ओवैसी को जश्न मनाने का मौका दे दिया। आइए, आपको बताते हैं कि पार्टी ने किन 4 वार्डों में जीत दर्ज की है:
सियासत के एक्सपर्ट्स का मानना है कि समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी और एनसीपी नेता नवाब मलिक के बीच चल रहे मतभेदों ने एक खास वोट बैंक को विभाजित कर दिया। इसी बंटवारे का लाभ AIMIM को मिला, जिसने जमीनी स्तर पर संगठित प्रचार किया। BMC चुनावों को मुंबई की राजनीति का सबसे अहम पड़ाव माना जाता है। इन चुनावों के नतीजे अक्सर राज्य की राजनीति की दिशा भी तय करते हैं। AIMIM की चार सीटों पर जीत को इसी संदर्भ में एक बेहद मजबूत सियासी संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
संपादक की पसंद