1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs SL: श्रीलंका में हुई बारिश तो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में कौन खेलेगा सेमीफाइनल, ये है समीकरण

PAK vs SL: श्रीलंका में हुई बारिश तो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में कौन खेलेगा सेमीफाइनल, ये है समीकरण

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Feb 27, 2026 11:40 pm IST,  Updated : Feb 27, 2026 11:43 pm IST

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शनिवार को टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 का मैच है, जो पाकिस्तान का भविष्य तय करेगा। इस बीच अगर मैच के दौरान बारिश होती है तो क्या होगा। ये बड़ा सवाल है।

salman ali and dasun shanka- India TV Hindi
सलमान अली आगा और दासुन शनाका Image Source : AP

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टी20 विश्व कप 2026 में शनिवार को अहम मुकाबला खेला जाएगा। श्रीलंका का खेल तो खत्म हो गया है, लेकिन पाकिस्तान की आखिरी सांसें जरूर चल रही हैं। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर पाकिस्तान के लिए एक उम्मीद जगा दी है। ये मैच श्रीलंका में खेल जाएगा, अगर इस मैच में भी बारिश खलल डालती है तो सवाल है कि सेमीफाइनल में कौन टीम पहुंचेगी। पाकिस्तानी टीम आगे जाएगी या फिर न्यूजीलैंड की टीम बाजी मार ले जाएगी। चलिए आपको पूरी कहानी और मौसम की भविष्यवाणी बताते हैं। 

पाकिस्तान को चाहिए होगी श्रीलंका काफी बड़ी जीत

टी20 विश्व कप 2026 में 28 फरवरी का दिन पाकिस्तान के लिए काफी ज्यादा अहम होने वाला है। उसकी किस्मत अब उसके हाथ में है। पाकिस्तान को न केवल श्रीलंका को हराना होगा, बल्कि बड़े अंतर से हराना होगा, ताकि वो न्यूजीलैंड के नेट रन रेट को पीछे छोड़ सके। न्यूजीलैंड के पास अभी तीन अंक हैं, वहीं पाकिस्तान के पास एक अंक है। अगर पाकिस्तान श्रीलंका को हरा देते है तो उसके पास भी तीन अंक हो जाएंगे, ऐसे में नेट रन रेट पिक्चर में आएगा। जो कि पाकिस्तान का काफी खराब है। पाकिस्तानी टीम श्रीलंका को 64 रन या फिर 13.1 ओवर में हराए तो ही सेमीफाइनल में जाएगा। जीत इससे छोटी हुई तो जीत के बाद भी पाकिस्तानी टीम टी20 विश्व कप से बाहर हो जाएगी। 

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच में बारिश हुई तो न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल में सीधी एंट्री

अब जरा समझिए कि अगर मैच के दौरान बारिश हुई और मैच रद हो गया तो कौन सी टीम सेमीफाइनल में जाएगी। इसके लिए ज्यादा गुणा ​गणित करने की जरूरत नहीं है। इस वक्त न्यूजीलैंड के पास तीन और पाकिस्तान के पास एक अंक है। यानी अगर मैच रद हु​आ तो दोनों टीमों को एक एक अंक दे दिया जाएगा। इसका मतलब हुआ कि न्यूजीलैंड के अंक तीन से बढ़कर चार हो जाएंगे और पाकिस्तान एक से बढ़कर दो पर पहुंच जाएगी। यानी बिना किसी झंझट और हिसाब किताब के न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में चली जाएगी। साथ ही पाकिस्तानी टीम बाहर हो जाएगी। 

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच पल्लेकेले में, बारिश होने की कोई संभावना नहीं

वैसे तो श्रीलंका में टी20 विश्व कप 2026 कुछ मैच बारिश के कारण रद हुए हैं। जो मैच बारिश से बाधित हुए हैं, वो कोलंबो में खेले गए हैं। अब जो मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा वो कोलंबो नहीं, बल्कि पल्लेकेले में खेला जाएगा। 28 फरवरी को पल्लेकेले के मौसम की बात की जाए तो वहां पर शाम सात बजे कोई बारिश की कोई आशंका नहीं है। यानी मैच ना होने की फिलहाल तो कोई भी संभावना नजर नहीं आती, अब अचानक मौसम बदला जाए तो बात अलग है। यानी मैच होगा, ऐसा लगता है, लेकिन पाकिस्तानी टीम इसका फायदा उठा पाएगी कि नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा। 

यह भी पढ़ें 

ICC T20 WC 2026: पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जाने के लिए चढ़ना होगा पहाड़, सामने आया ताजा सिनेरियो और समीकरण

टी20 विश्व कप 2026 में चल रही हैं पाकिस्तान की सांसें, इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत से सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल