1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Sadhguru ने बताया इस चीज को खाने से दिन भर रहेंगे एनर्जेटिक, सुबह ब्रेकफास्ट में करें शामिल

Sadhguru ने बताया इस चीज को खाने से दिन भर रहेंगे एनर्जेटिक, सुबह ब्रेकफास्ट में करें शामिल

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jan 16, 2026 06:00 pm IST,  Updated : Jan 16, 2026 06:00 pm IST

सद्गुरु आए दिन लोगों को फिटनेस टिप्स और सक्सेस मंत्र देते रहते हैं। अब उन्होंने बताया है कि आप खुद को दिनभर एनर्जेटिक कैसे रख सकते हैं। उन्होंने एक ऐसे फूड के बारे में बताया है जो सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है। चलिए जानते हैं ये कौन सा फूड है।

Sadhguru ने बताया इस चीज को खाने से दिन भर रहेंगे एनर्जेटिक- India TV Hindi
Sadhguru ने बताया इस चीज को खाने से दिन भर रहेंगे एनर्जेटिक Image Source : ISHA FOUNDATION

आपका पूरा दिन कैसा जाएगा इस बात पर निर्भर करता है कि सुबह की शुरुआत कैसी हुई है। आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग दोपहर होते होते काफी सुस्त पड़ जाते हैं और उन्हें काफी थकान महसूस होती है। साथ ही नींद भी आती है। कई बार ये बीमारियों की वजह से भी होता है लेकिन ज्यादातर मामलों में शरीर में प्रोटीन और मिनरल्स की कमी की वजह से ऐसा होता है। इसलिए आपने हमेशा डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स को ये कहते सुना होगा कि सुबह का नाश्ता हेल्दी करना चाहिए। अब जग्गी वासुदेव सद्गुरु ने एक ऐसे फूड के बारे में बताया है जिसका सेवन करने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक रह सकते हैं। 
 

सद्गुरु ने बताया स्पेशल डाइट 

सद्गुरु का कहना है कि अगर आप दिन भर एनर्जेटिक रहना चाहते हैं तो सुबह ब्रेकफास्ट में मूंगफली और केला खाएं। इसके लिए मूंगफली को रात भर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इसे चबा चबाकर खाएं। इसके साथ ही एक केला खाएं। ये आपको पूरे दिन एनर्जेटिक रखने का काम करेगा। उन्होंने ये भी बताया कि वो सुबह ब्रेकफास्ट में यही खाते हैं जिससे वो पूरे दिन एनर्जेटिक फील करते हैं। 
 

सुबह भिगोया हुआ मूंगफली और केला खाने के फायदे

दिन भर बनी रहती है एनर्जी
केले में नेचुरल शुगर और कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो तुरंत ऊर्जा देते हैं, जबकि मूंगफली में मौजूद प्रोटीन और गुड फैट्स उस एनर्जी को लंबे समय तक बनाए रखते हैं। इसे खाने के बाद आपको जल्दी थकान महसूस नहीं होती।
 
मांसपेशियों (Muscles) के लिए वरदान
अगर आप जिम जाते हैं या कसरत करते हैं, तो यह आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। मूंगफली में प्रोटीन भरपूर होता है जो मसल्स रिपेयर में मदद करता है। वहीं केला में पोटैशियम होता है जो वर्कआउट के बाद मांसपेशियों में होने वाले क्रैम्प्स (ऐंठन) को रोकता है।
 
पाचन तंत्र में सुधार
केले और मूंगफली दोनों में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। सुबह इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। भीगी हुई मूंगफली पचाने में भी आसान होती है।
 
दिल की सेहत 
मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। वहीं, केले का पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।