1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के शकरपुर में अपने दो बच्चों की हत्या के बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान

दिल्ली के शकरपुर में अपने दो बच्चों की हत्या के बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान

 Reported By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : Mar 05, 2021 02:32 pm IST,  Updated : Mar 05, 2021 02:32 pm IST

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शकरपुर इलाके में 22 वर्षीय एक महिला और उसके दो बच्चों के शव घर में लटकते मिले।

दिल्ली के शकरपुर में...- India TV Hindi
दिल्ली के शकरपुर में अपने दो बच्चों की हत्या के बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नई दिल्ली: उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शकरपुर इलाके में 22 वर्षीय एक महिला और उसके दो बच्चों के शव घर में लटकते मिले। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शकरपुर इलाके में बृहस्पतिवार को हुई और उसे इसकी जानकारी रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर मिली। पुलिस ने बताया कि घटना के समय महिला का पति काम पर गया हुआ था। घर लौटने पर उसने तीनों के शव लटकते पाए।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुबह नौकरी पर जाने से पहले पति-पत्नी की बच्चे का मुंडन कराने को लेकर नोकझोंक हुई थी जिसके बाद महिला ने यह कदम उठाया। फिलहाल महिला और उसके दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस जांच कर रही है

पुलिस के अनुसार पड़ोसियों की मदद से उसने उस कमरे का दरवाजा तोड़ा, जिसमें तीनों के शव लटके हुए थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला की बिहार के मधुबनी में पैतृक गांव जाने को लेकर अपने पति के साथ बृहस्पतिवार सुबह बहस हुई थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दम्पत्ति की पांच साल पहले शादी हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।