1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. आज जारी हो सकते हैं GATE के एडमिट कार्ड, कैसे करना है डाउनलोड और क्या रहेगी मार्किंग स्कीम?

आज जारी हो सकते हैं GATE के एडमिट कार्ड, कैसे करना है डाउनलोड और क्या रहेगी मार्किंग स्कीम?

 Published : Jan 07, 2025 06:00 am IST,  Updated : Jan 07, 2025 06:00 am IST

GATE के एडमिट कार्ड 7 जनवरी को जारी हो सकते हैं, ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

Gate 2025 Admit card- India TV Hindi
Gate 2025 Image Source : FILE PHOTO

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, IIT रुड़की, ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। शेड्यूल की मानें तो, परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को होगी और इसके लिए एडमिट कार्ड कल यानी 7 जनवरी 2025 को जारी किए जाएंगे। पहले एडमिट कार्ड 2 जनवरी को जारी होने वाले थे, लेकिन बाद में प्रशासनिक कारणों से जारी होने की तारीख को टाल दिया गया। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, उम्मीद है कि GATE 2025 एडमिट कार्ड लिंक सुबह 11 बजे के आसपास एक्टिव हो जाएगा।

Related Stories

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार लॉगिन पेज पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और अन्य डिटेल का इस्तेमाल करके GATE 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड का लिंक gate2025.iitr.ac.in पर देखा जा सकता है।

GATE admit card 2025: ऐसे करें डाउनलोड?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं
  • फिर 'GATE एडमिट कार्ड 2025' के लिंक पर जाएं
  • अब यह आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा'
  • इसके बाद अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे कि पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और अन्य डिटेल
  • फिर GATE एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए GATE एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करें और सेव करें

जरूरी जानकारी

एंट्रेंस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को मूल और वैध फोटो पहचान दस्तावेज (कोई फोटोकॉपी/स्कैन की गई कॉपी/कोई एक्सपायर दस्तावेज नहीं) लाना आवश्यक है, जिसे ऑनलाइन आवेदन भरते समय बताया गया था। छात्रों को परीक्षा हॉल में एंट्री के समय इनमें से कोई एक पहचान पत्र साथ लाना होगा।

  • आधार कार्ड-यूआईडी (अधिमान्य)
  • पासपोर्ट
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी
  • ड्राइविंग लाइसेंस

विदेशी छात्रों को एंट्री करते समय नीचे दिए गए पहचान पत्र साथ लाने होंगे।

  • वैलिड पासपोर्ट
  • उनकी सरकार द्वारा जारी कोई अन्य वैलिड फोटो पहचान पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस

याद रहे कि किसी भी परिस्थिति में परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी। जो उम्मीदवार देर से एंट्री करेंगे, उन्हें परीक्षा पूरी करने के लिए कोई अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा।

क्या होगी मार्किंग स्कीम?

ये एंट्रेंस एग्जाम 100 नंबर्स की होती है और इसमें कुल 65 प्रश्न होते हैं। पेपर अंग्रेजी में लिखा जाता है। दो टाइम के MCQ होंगे, पहले MCQsमें- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा। दूसरे MCQs में - प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा। वहीं, NAT - न्यूमैरिकल आंसर-टाइप (NAT) प्रश्नों में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होता है। साथ ही MSQ प्रश्नों में गलत उत्तरों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाता है। हालाँकि, एक भी गलत विकल्प या विकल्पों के आधे सही संयोजन के लिए कोई आंशिक अंक नहीं दिए जाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन