1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. जारी हुई पंजाब बोर्ड के कक्षा 10वीं,12वीं के प्रैक्टिकल डेट्स, जानें कब से होंगे शुरू

जारी हुई पंजाब बोर्ड के कक्षा 10वीं,12वीं के प्रैक्टिकल डेट्स, जानें कब से होंगे शुरू

 Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Jan 08, 2025 12:57 pm IST,  Updated : Jan 08, 2025 12:59 pm IST

पंजाब बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल डेट्स जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार इस बार बोर्ड की परीक्षा देने वाले हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

पंजाब बोर्ड की कक्षा...- India TV Hindi
पंजाब बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल डेट्स जारी Image Source : FILE PHOTO

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने पबांब बोर्ड की कक्षा 10वीं, 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी कर दी है। ये प्रैक्टिकल डेट्स वोकेशनल और नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (NSQF) विषयों के लिए जारी की गई है। जारी की गई नोटिस के मुताबिक, पंजाब बोर्ड की कक्षा 10वीं,12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम 27 जनवरी से शुरू हो जाएंगे जो पूरे प्रदेश में 4 फरवरी तक चलेंगे।

Related Stories

कहां चेक करें शेड्यूल?

पंजाब बोर्ड की कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर PSEB प्रैक्टिकल एग्जाम का शेड्यूल देख सकते हैं। आधिकारिक नोटिस की मानें तो, PSEB कक्षा 10 और कक्षा 12 की प्रैक्टिकल एग्जाम का विस्तृत शेड्यूल स्कूलों को उनकी लॉगिन आईडी के माध्यम से भेजा जाएगा।

ये प्रैक्टिकल परीक्षाएं छात्रों के स्कूल में ही आयोजित की जाएंगी, छात्रों को कहीं और जानें की जरूरत नहीं होगी। संबंधित विद्यालय के वोकेशनल सब्जेक्ट के टीचर ही पेपर तैयार करेंगे और उचित ढंग से परीक्षा आयोजित करेंगे।

ऑफिशियल नोटिस में कहा गया है, "एनएसक्यूएफ प्रैक्टिकल एग्जाम नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी) के माध्यम से सेक्टर स्किल काउंसिल के परीक्षकों द्वारा आयोजित की जाएंगी। यह स्पष्ट किया गया कि इन विषयों के लिए कोई प्रश्न पत्र या उत्तर पुस्तिकाएं बोर्ड की ओर से स्कूलों को नहीं भेजी जाएंगी।"

कब आएगी पंजाब बोर्ड की डेटशीट?

पंजाब बोर्ड की ओर से अभी तक कक्षा 10 और 12 के लिए 2025 के लिए डेटशीट जारी नहीं की गई है, न ही उसने 2025 के लिए अभी बोर्ड परीक्षा के तारीख की घोषणा की है। पीएसईबी ने अपनी नोटिफिकेशन में आगे घोषणा की है कि यदि किसी स्कूल के पास जरूरी उचित व्यवस्था नहीं है, तो प्रिंसिपलों को यह सुनिश्चित करने के लिए अपने लेवल पर उचित प्रावधान कर लें कि किसी भी छात्र को किसी भी वोकेशनल या एनएसक्यूएफ सब्जेक्ट के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा देने से न रोका जाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन