1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. UPSSSC recruitment 2024: विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, 1800 से ज्यादा है वैकेंसी; जानें हर एक डिटेल

UPSSSC recruitment 2024: विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, 1800 से ज्यादा है वैकेंसी; जानें हर एक डिटेल

 Published : Feb 09, 2024 06:15 am IST,  Updated : Feb 09, 2024 06:15 am IST

UPSSSC recruitment 2024: नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। UPSSSC की तरफ से 1800 से ज्यादा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

UPSSSC recruitment 2024: नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। UPSSSC की तरफ से 1800 से ज्यादा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होगी, वहीं इसके लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 11 मार्च 2024 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख तक अप्लाई कर दें। 

रिक्ति विवरण

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 1828 पदों को भरा जाएगा। इनमें- 

  • सहायक लेखाकार (सामान्य): 668 पद
  • ऑडिटर: 209 पद
  • असिस्टेंट अकाउंटेंट: 1 पद
  • सहायक लेखाकार (विशेष): 950 पद

परीक्षा में कौन से अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग 

सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक मुख्य परीक्षा (पी.ए.पी.-2023)/03 के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग उनके प्रारंभिक पात्रता परीक्षा-2023 (प्रारंभिक पात्रता परीक्षा-पीईटी-2023) स्कोर के आधार पर की जाएगी। अतः इस परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी भाग लेने के पात्र होंगे जो प्रारंभिक पात्रता परीक्षा-2023 (PET-2023) में शामिल हुए हों।

आवेदन शुल्क

सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये है। भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- खुशखबरी! राजस्थान में होगी बंपर भर्ती, बजट के दौरान वित्त मंत्री दीया कुमारी ने किया बड़ा ऐलान

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के मेडिकल में किन कारणों से हो सकते हैं रिजेक्ट? जानें
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन