1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. पंजाब बोर्ड ने जारी किया कक्षा 10वीं का रिजल्ट, यहां देखें टॉप 3 उम्मीदवारों के नाम

पंजाब बोर्ड ने जारी किया कक्षा 10वीं का रिजल्ट, यहां देखें टॉप 3 उम्मीदवारों के नाम

 Written By: Shailendra Tiwari
 Published : May 16, 2025 03:08 pm IST,  Updated : May 16, 2025 03:19 pm IST

पंजाब बोर्ड ने आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, रिजल्ट में टॉप 3 उम्मीदवारों ने 100 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं।

PSEB 10th Result- India TV Hindi
PSEB 10th Result Image Source : FILE PHOTO

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने आज 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है, ऐसे में जो उम्मीदवार इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा दी है वे आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड ने बताया कि इस साल कक्षा 10वीं का कुल पास पर्सेंटाइल 95.61% रहा, जबकि पिछले साल पास पर्सेंटाइल 93.04% था।

अगर जेंडरवाइज रिजल्ट की बात करें तो इस बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। बोर्ड ने बताया कि 96.58% फीसदी लड़कियों ने परीक्षा पास की है जबकि, लड़कों का पास पर्सेटाइल 94.50% रहा।

2,65,548 विद्यार्थी हुए पास

पंजाब बोर्ड ने बताया कि कक्षा 10 परीक्षा 2025 में कुल 2,77,746 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 2,65,548 पास घोषित किए गए, बोर्ड ने आगे बताया कि पंजाब कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2025 में लगभग 782 छात्र पास होने में असफल रहे हैं और 25 विद्यार्थियों के रिजल्ट किसी समस्या के कारण रोक दिए गए हैं। बोर्ड ने फेल हुए छात्रों को बताया कि बोर्ड जुलाई में उन छात्रों के लिए सप्लीमेंटरी एग्जाम आयोजित करेगा, जो एक या अधिक विषयों में फेल हुए हैं या अपने नंबर्स में सुधार करना चाहते हैं।

टॉप 3 ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल नंबर

इस साल पंजबा बोर्ड की कक्षा 10वीं टॉप 3 उम्मीदवारों ने 100% नंबर हासिल किया है कक्षा 10वी में फरीदाकोट की अक्षनूर कौर ने टॉप किया है, अक्षनूर को 650 में से 650 नंबर यानी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 100% नंबर हासिल हुए हैं। इसके बाद श्री मुख्तसर साहिब के रतिंदरदीप कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया है, इन्हें भी 650 नंबर स्कोर किया है। वहीं, अर्शदीप कौर को तीसरा स्थान हासिल हुआ है, अर्शदीप ने भी 650 नंबर हासिल किया है।

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।

फिर कक्षा 10वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल डालें और सबमिट कर दें।
इसके बाद आपका कक्षा 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
अंत में इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।

ये भी पढ़ें:

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने लगाई नीट यूजी रिजल्ट पर रोक, जानें क्या है ये पूरा माजरा
DPS द्वारका ने शिक्षा निदेशालय के आदेश को दिखाया ठेंगा, फिर 32 बच्चों का काटा नाम; तैनात बाउंसरों ने बच्चों को भगाया
दिल्ली-एनसीआर में बच्चों की मौज, 17 मई से प्राइवेट स्कूलों में शुरू हो रहे समर वेकेशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन