1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. EPFO सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

EPFO सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Written By: Akash Mishra @Akash25100607
 Published : Apr 17, 2023 09:27 am IST,  Updated : Apr 17, 2023 09:27 am IST

EPFO Recruitment: एंप्लॉयज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन(EPFO) ने सोशल सिक्योरिटी और असिस्टेंट(SSA) और स्टेनोग्राफर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइटepfindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

EPFO Recruitment: सरकारी नौकरी की खोज में बैठे कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। एंप्लॉयज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन(EPFO) ने सोशल सिक्योरिटी और असिस्टेंट(SSA) और स्टेनोग्राफर के पद पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स 26 अप्रैल 2023 तक आवेदन कर दें, जो कि इसके लिए लास्ट डेट है। कैंडिडेट्स से अनुरोध किया जाता है कि वे आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।   

वैकेंसी डिटेल 

इस रिक्रूटमेंट के जरिए कुल 2859 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को भर्ती किया जाएगा। इनमें स्टेनोग्राफर के लिअ 185 पद और सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट के लिए 2674 पद शामिल हैं। संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाीइट विजिट कर सकते हैं। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अप्लाई कर सकते हैं। 

आवेदन शुल्क और उम्र सीमा

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक Gen / OBC / EWS कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के रूप में 700 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, SC / ST/ PH और महिलाओं के लिए शून्य है। आवेदन शुल्क का भुगतान कैंडिडेट्स डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं। 
  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की मिनिम एज 18 साल होनी चाहिए और अधिकतम 27 साल होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- CSIR UGC NET 2023: आज खत्म हो जाएगी आवेदन प्रक्रिया, जल्द कर दें अप्लाई
KVS Admission: केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 में एडमिशन के लिए आवेदन करने की आज लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन