1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. LT Grade Result: दो साल बाद उत्तर प्रदेश में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी, ये है डायरेक्ट लिंक

LT Grade Result: दो साल बाद उत्तर प्रदेश में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी, ये है डायरेक्ट लिंक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 02, 2020 08:55 am IST,  Updated : Oct 02, 2020 08:55 am IST

UPPSC LT Grade Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा दो साल बाद एलटी ग्रेड सहायक शिक्षक हिंदी वर्ग का परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं।

UPPSC- India TV Hindi
UPPSC Image Source : GOOGLE

UPPSC LT Grade Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा दो साल बाद एलटी ग्रेड सहायक शिक्षक हिंदी वर्ग का परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। प्रशिक्षित स्नातक ग्रेड महिला वर्ग के परिणाम आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किए गए हैं। संबंधित अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

बता दें कि लगभग 737 रिक्त पदों पर महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। सहायक शिक्षक (प्रशिक्षित स्नातक ग्रेड महिला वर्ग) की परीक्षा 29 जुलाई, 2018 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के 39 जिलों में आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद अब सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन राउंड के लिए उपस्थित होना होगा। 

इस साल एलटी ग्रेड सहायक शिक्षक भर्ती 2018 के माध्यम से कुल 10768 रिक्त पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक की मदद से कला वर्ग के परीक्षा परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट 

स्टेप 1 : सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 : अब सूचना बुलेटिन वाले विकल्प पर जाकर क्ल‍िक करें। 
स्टेप 3 :  यहां दिए गए हिंदी टीचर महिला वाले लिंक पर क्लिक करें। 
स्टेप 4 : उम्मीदवारों के सामने एक पीडीएफ प्रारूप में रिजल्ट खुल जाएगा। 
स्टेप 5 : इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट सुरक्ष‍ित रख लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।