पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में गोपालगंज विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच में है। भारतीय जनता पार्टी ने गोपालगंज विधानसभा सीट से सुभाष सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि कांग्रेस ने आसिफ गफूर पर दांव खेला है।
Related Stories
पिछली बार गोपालगंज सीट पर भारतीय जनता पार्टी के सुभाष सिंह और राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी रेयाजुल हक के बीच टक्कर थी, बीजेपी और एलजेपी ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था ऐसे में एलजेपी का प्रत्याशी नहीं था लेकिन इस बार बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में एलजेपी शामिल नहीं है।
2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान गोपालगंज सीट पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सुभाष सिंह की जीत हुई थी। उन्हें 78,491 वोट मिले थे और उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी रेयाजुल हक को करीब 5 हजार मतों से हराया था जिन्हें 73,417 मत मिले थे। बता दें कि गोपालगंज विधानसभा पर करीब 15 साल से बीजेपी का दबदबा है।