1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. नीतीश सरकार हर मोर्चे पर विफल, भ्रष्टाचार के कारण राज्य खोखला हुआ: तेजस्वी यादव

नीतीश सरकार हर मोर्चे पर विफल, भ्रष्टाचार के कारण राज्य खोखला हुआ: तेजस्वी यादव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 17, 2020 11:48 pm IST,  Updated : Oct 17, 2020 11:48 pm IST

राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि भ्रष्टाचार के कारण राज्य खोखला हो चुका है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और ऐसे में जनता को चाहिए कि इस युवा विरोधी सरकार को वह हटा दे।

Nitish government failed on all fronts, says Tejashwi Yadav- India TV Hindi
Nitish government failed on all fronts, says Tejashwi Yadav Image Source : PTI

बांका: राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि भ्रष्टाचार के कारण राज्य खोखला हो चुका है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और ऐसे में जनता को चाहिए कि इस युवा विरोधी सरकार को वह हटा दे । बांका में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा, ‘‘राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। भ्रष्टाचारियों ने पूरी तरह राज्य को खोखला कर दिया है । सरकार ने गरीबी मिटाने के बदले गरीब को ही मिटा दिया। यह सरकार पिछले 15 साल में हर मोर्चे पर विफल रही है।’’ 

Related Stories

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जिस सरकार ने पंद्रह साल में रोज़गार नहीं दिया, वह अब क्या देगी? राजद नेता ने कहा ‘‘हम युवा विरोधी नीतीश सरकार को हटाएँगे और पहली कैबिनेट में पहली कलम से बेरोजगारों को 10 लाख नौकरियाँ देंगे।’’ 

महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राशि 400 रुपए से बढ़ा कर 1000 रुपये कर दी जाएगी और बिजली बिल आधा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन, सिंचाई और आधारभूत सरंचनाओं को पूरी तरह से विकसित किया जाएगा। 

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि कोरोना काल में बिहार के 40 लाख मजदूर व कामगार अन्य प्रदेशों में फंसे थे लेकिन राज्य सरकार ने उनको वापस लाने की दिशा में किसी भी प्रकार कार्य नहीं किया। 

राजद नेता ने कहा, ‘‘समान काम पर समान वेतन हक़ और समानता के अधिकार की बात है। ये इंसाफ़ की बात है। दो शिक्षक जब एक ही विद्यालय में पढ़ा रहे हैं तो उनका वेतनमान अलग-अलग क्यों? हम यह विसंगति दूर करेंगे।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024