1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. बिहार चुनाव: पप्पू यादव PDA के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार, मधेपुरा से लड़ेंगे चुनाव

बिहार चुनाव: पप्पू यादव PDA के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार, मधेपुरा से लड़ेंगे चुनाव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 14, 2020 07:54 pm IST,  Updated : Oct 14, 2020 07:54 pm IST

बिहार विधान सभा चुनाव में इस बार मुख्यमंत्री चेहरों की बाढ़ सी आ गई है। नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और उपेंद्र कुशवाहा के बाद अब प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन (पीडीए) ने अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव को अपने गठबंधन का मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

Pappu Yadav declared CM candidate of PDA, to contest from Madhepura- India TV Hindi
Pappu Yadav declared CM candidate of PDA, to contest from Madhepura Image Source : PTI

पटना: बिहार विधान सभा चुनाव में इस बार मुख्यमंत्री चेहरों की बाढ़ सी आ गई है। नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और उपेंद्र कुशवाहा के बाद अब प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन (पीडीए) ने अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव को अपने गठबंधन का मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर दिया है। यह घोषणा गठबंधन में शामिल सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया (एसडीपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम के फैजी, आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में की। 

Related Stories

इस अवसर पर एम के फैजी ने एलान किया कि पप्पू यादव मधेपुरा से चुनाव लड़ेंगे। जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सुरक्षित और खुशहाल बिहार उनकी प्राथमिकता होगी और इसके लिए काम किया जायेगा। हर जरूरी जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगवाये जायेंगे।

उन्होंने कहा कि जातीय और साम्प्रदायिक दंगों को किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पप्पू यादव ने वादा किया कि अगर वह मुख्यमंत्री बनते हैं तो बिहार से पलायन रूकेगा और ऐसा नहीं हुआ तो वे इस्तीफा दे देंगे।

उन्होंने लालू प्रसाद और नीतीश कुमार पर परोक्ष निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले 30 सालों में दोनों ने बिहार के किसानों की जिंदगी बर्बाद कर दी और बाजार समिति खत्म कर दी गयी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा नीतीश कुमार को और नीतीश कुमार भाजपा को हराने में लगे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024