1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. बिहार चुनाव: बीजेपी का बड़ा बयान, नीतीश का नेतृत्व जिन्हें स्वीकार, वही रहेंगे NDA का हिस्सा

बिहार चुनाव: बीजेपी का बड़ा बयान, नीतीश का नेतृत्व जिन्हें स्वीकार, वही रहेंगे NDA का हिस्सा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 06, 2020 06:17 pm IST,  Updated : Oct 06, 2020 06:17 pm IST

लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने स्पष्ट कहा है कि उन्हें नीतीश का नेतृत्व स्वीकार नहीं है, हालांकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रहने की बात कही थी। जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए भाजपा सहित एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता पूरी मेहनत कर रहे हैं।

There is no doubt that Nitish Kumar is our leader in Bihar, says state BJP chief Sanjay Jaiswal- India TV Hindi
There is no doubt that Nitish Kumar is our leader in Bihar, says state BJP chief Sanjay Jaiswal Image Source : FILE

पटना: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के लिए पटना में मंगलवार का दिन काफी गहमागहमी का रहा। आज जहां एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भाजपा के दो प्रभारी देवेंद्र फडणवीस और भूपेंद्र यादव के साथ सीटों और उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देते रहे हैं, वहीं एनडीए के संवाददाता सम्मेलन के पूर्व एक संक्षिप्त बयान में बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जयसवाल ने साफ़ कहा कि एनडीए गठबंधन में वही रहेंगे जो नीतीश कुमार के नेतृत्व को स्वीकार करते हैं।

Related Stories

उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ही बिहार एनडीए के नेता हैं और गठबंधन में सारी चीजें नीतीश के नेतृत्व में हो रही हैं।

उन्होंने इसे स्पष्ट करते हुए कहा कि भाजपा भी बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रही है। जायसवाल ने कहा, "एनडीए में वही रहेंगे जो नीतीश जी के नेतृत्व को राज्य में स्वीकार करते हैं।" माना जा रहा है कि जायसवाल ने यह साफ संदेश लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को दिया है। 

दरअसल, लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने स्पष्ट कहा है कि उन्हें नीतीश का नेतृत्व स्वीकार नहीं है, हालांकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रहने की बात कही थी। जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए भाजपा सहित एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता पूरी मेहनत कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024