नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में मोती नगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शिव चरण गोयल ने जीत दर्ज की है। मोती नगर विधानसभा सीट पर आदमी पार्टी के प्रत्याशी शिव चरण गोयल ने भाजपा प्रत्याशी सौरभ सचदेवा को 14072 वोटों के अंतर से हरा दिया है।
Related Stories
बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मोती नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सौरभ सचदेवा, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शिव चरण गोयल और कांग्रेस के प्रत्याशी रमेश पोपली मैदान में थे। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी शिव चरण गोयल की जीत हुई थी।
मोती नगर सीट नई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। 1972 में इस विधानसभा क्षेत्र का गठन किया गया था। यहां से पहले विधायक कांग्रेस के केसी मलिक बने थे। उन्होंने भारतीय जनसंघ के नेता तिलकराज वर्मा को हराया था। इस सीट पर भाजपा ने लगातार 7 चुनाव में जीत हासिल की।
इन सभी चुनाव में खास बात यह रही कांग्रेस दूसरे स्थान पर आई। भाजपा के मदन लाल खुराना इस सीट से सर्वाधिक 4 बार विधायक बने। इसके अलावा भाजपा के सुभाष सचदेवा यहां से लगातार 3 बार विधायक बने।
2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान मोती नगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी शिव चरण गोयल की जीत हुई थी और उन्हें कुल 60223 वोट मिले थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सुभाष सचदेवा को हराया था जिन्हें 45002 वोट मिले थे।