1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. दिल्ली में वोटिंग: सोनिया, मनमोहन, राहुल और प्रियंका गांधी ने किया मतदान

दिल्ली में वोटिंग: सोनिया, मनमोहन, राहुल और प्रियंका गांधी ने किया मतदान

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 08, 2020 02:16 pm IST,  Updated : Feb 08, 2020 02:16 pm IST

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।

Sonia Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra- India TV Hindi
Sonia Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra Image Source : PTI

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। सोनिया और मनमोहन ने निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला। मतदान के समय सोनिया के साथ प्रियंका भी मौजूद थीं। सोनिया पिछले दिनों अस्वस्थ हो गई थीं और कुछ दिनों तक सर गंगाराम अस्पताल में उनका उपचार चला था। 

राहुल गांधी ने औरंगजेब लेन स्थित एनपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया। दूसरी तरफ, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और पुत्र रेहान वाड्रा के साथ लोधी स्टेट इलाके में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान के बाद सोनिया ने लोगों से अपील की कि वे बढ़ चढ़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। प्रियंका ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सभी लोग घरों से बाहर निकलिए और मतदान कीजिए। आलसी मत बनिए।’’ 

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि उन्होंने महिला सुरक्षा को महत्वपूर्ण मुद्दा मानकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। पहली बार वोट डालने वाले रेहान वाड्रा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय परीक्षा के कारण वह मतदान नहीं कर पाए थे। उन्होंने कहा कि उनकी नजर में परिवहन व्यवस्था एक प्रमुख मुद्दा है। गौरतलब है कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है। मतगणना 11 फरवरी को होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024