1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. बीजेपी में टिकट बंटवारे पर बड़ा बवाल, पटना एयरपोर्ट पर रविशंकर प्रसाद-आरके सिन्हा के समर्थक भिड़े

बीजेपी में टिकट बंटवारे पर बड़ा बवाल, पटना एयरपोर्ट पर रविशंकर प्रसाद-आरके सिन्हा के समर्थक भिड़े

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 26, 2019 01:32 pm IST,  Updated : Mar 26, 2019 01:32 pm IST

बीजेपी में टिकट बंटवारे पर आज बड़ा बवाल हो गया। पटना एयरपोर्ट पर आज रविशंकर प्रसाद और आरके सिन्हा के समर्थक आपस में भिड़ गए।

बीजेपी में टिकट बंटवारे पर बड़ा बवाल, पटना एयरपोर्ट पर रविशंकर प्रसाद-आरके सिन्हा के समर्थक भिड़े- India TV Hindi
बीजेपी में टिकट बंटवारे पर बड़ा बवाल, पटना एयरपोर्ट पर रविशंकर प्रसाद-आरके सिन्हा के समर्थक भिड़े

नई दिल्ली: बीजेपी में टिकट बंटवारे पर आज बड़ा बवाल हो गया। पटना एयरपोर्ट पर आज रविशंकर प्रसाद और आरके सिन्हा के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। दरअसल पटना साहिब से आरके सिन्हा टिकट चाहते थे लेकिन पार्टी ने रविशंकर प्रसाद को टिकट दे दिया। 

Related Stories

पार्टी के इस फैसले से आरके सिन्हा के समर्थक नाराज़ हैं और इसी नाराज़गी का नतीजा आज पटना एयरपोर्ट पर दिखा। आरके सिन्हा राज्यसभा से बीजेपी के सांसद हैं।

एयरपोर्ट पर उस वक्त हंगामा देखने को मिला, जब रविशंकर प्रसाद और आरके सिन्हा के समर्थकों में धक्कामुक्की होने लगी। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस के सामने ही आरके सिन्हा के समर्थकों की पिटाई की गई। वहीं, रविशंकर प्रसाद के खिलाफ आरके सिन्हा के समर्थकों ने नारेबाजी भी की। इस दौरान रविशंकर प्रसाद वापस जाओ के नारे लगाए गए।

बता दें कि पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कटना पहले से ही तय माना जा रहा था। 2015 के विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी आलाकमान के खिलाफ वह लगातार बगावती तेवर अपनाए हुए थे। बिहार कांग्रेस कैंपेन कमिटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह का कहना है कि शत्रुघ्न सिन्हा 28 या 29 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024