बेंगलुरु: कर्नाटक की सियासत ने मंगलवार को एक दिलचस्प मोड़ ले लिया। बीजेपी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने कर्नाटक युवा मोर्चा के महासचिव तेजस्वी सूर्या को प्रतिष्ठित बेंगलुरु दक्षिण सीट से उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर 18 अप्रैल को चुनाव होना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने कर्नाटक हाई कोर्ट में वकालत कर रहे 28 वर्षीय सूर्या को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा, ‘सूर्या हमारी राष्ट्रीय सोशल मीडिया टीम के भी सदस्य हैं।’
बेंगलुरु दक्षिण की सीट से सूर्या को उम्मीदवार बनाए जाने से दिवंगत केंद्रीय मंत्री एच.एन. अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी अनंत कुमार की यहां से चुनाव लड़ने की उम्मीदों को झटका लगा है। अनंत कुमार 1996 के बाद से यहां रिकॉर्ड 6 बार चुने गए थे। पार्टी द्वारा चुने जाने के बाद सूर्या ने ट्वीट किया, ‘हे भगवान। हे भगवान। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री और सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष ने बेंगलुरू दक्षिण जैसी प्रतिष्ठित सीट के लिए 28 वर्षीय युवक पर अपना विश्वास जताया है।’
संपादक की पसंद