1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कच्ची हल्दी फैटी लिवर में है बेहद फायदेमंद, डिटॉक्स करने के लिए इस तरह से करें इस्तेमाल

कच्ची हल्दी फैटी लिवर में है बेहद फायदेमंद, डिटॉक्स करने के लिए इस तरह से करें इस्तेमाल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 23, 2026 11:13 pm IST,  Updated : Apr 07, 2026 12:51 pm IST

Raw Turmeric For Fatty Live: कच्ची हल्दी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद करक्यूमिन नामक कंपाउंड फैटी लिवर में बेहद कारगर है। चलिए जानते हैं लिवर को डिटॉक्स करने के लिए हल्दी का इस्तेमाल कैसे करें?

कच्ची हल्दी फैटी लिवर- India TV Hindi
कच्ची हल्दी फैटी लिवर Image Source : FREEPIK

फैटी लीवर का मतलब है लिवर की कोशिकाओं में जरूरत से ज्यादा फैट का जमा हो जाना। यह समस्या अक्सर मोटापा, असंतुलित खानपान, शारीरिक गतिविधि की कमी या शराब के सेवन की वजह से होती है। शुरुआत में इसके लक्षण हल्के होते हैं, लेकिन समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह लिवर की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में कई लोग प्राकृतिक उपायों की तरफ रुख करते हैं, जिनमें कच्ची हल्दी एक लोकप्रिय विकल्प है। हल्दी में पाया जाने वाला एक्टिव इंग्रीडिएंट करक्यूमिन एक बायोएक्टिव कंपाउंड है, जो शरीर में सूजन कम करने और कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करता है। चलिए जानते हैं फैटी लिवर में कच्ची हल्दी का इस्तेमाल कैसे करें?

नेचुरल प्यूरिफायर है कच्ची हल्दी

नियमित रूप से कच्ची हल्दी का सेवन करने से पित्त उत्पादन में सुधार हो सकता है और बेहतर पाचन में मदद मिल सकती है। औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी खून में विषाक्त पदार्थों को खत्म करके नेचुरल प्यूरिफायर के रूप में भी काम करता है। नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर रोग से पीड़ित लोगों के लिए करक्यूमिन  लिवर में सूजन और फैट को कम करने में मददगार है।

कैसे करता है काम?

इसके काम करने के तरीरे की बात करें तो ये बायोएक्टिव कंपाउंड काफी गर्म तरीके से काम करता है। यानी कि ये एक गर्मी पैदा करता है जिससे फैट पिघलाने में मदद मिलती है। इससे अलावा ये लिवर सेल्स और टिशूज की कार्यक्षमता को बढ़ाते हुए शरीर में उन एंजाइम्स को पैदा करता है जिसस पाचन क्रिया सही रहे और आप तमाम प्रकार की लिवर से जुड़ी बीमारियों से बचे रहें।

कब और कैसे इस्तेमाल करें कच्ची हल्दी?

कच्ची हल्दी को पीस लें और फिर गुनगुने पानी में इसका एक छोटा चम्मच मिला लें। ऊपर से थोड़ा सा शहद स्वाद के लिए और नींबू असर को बढ़ाने के लिए मिला लें। अब इसे मिक्स करके रोजाना खाली पेट इसका सेवन करें। इस तरह ये लिवर डिटॉक्स में मददगार होगी।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।