1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. दिल्ली में कौन किस सीट से होगा बीजेपी उम्मीदवार, आज आ सकती है लिस्ट

दिल्ली में कौन किस सीट से होगा बीजेपी उम्मीदवार, आज आ सकती है लिस्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 19, 2019 08:35 am IST,  Updated : Apr 19, 2019 08:35 am IST

कांग्रेस का आम आदमी पार्टी से गठबंधन को लेकर फंसे पेंच से भी बीजेपी इंतजार में थी लेकिन अब बिना देर किए बीजेपी आज दिल्ली की सातों सीट पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है।

दिल्ली में कौन किस सीट से होगा बीजेपी उम्मीदवार, आज आ सकती है लिस्ट- India TV Hindi
दिल्ली में कौन किस सीट से होगा बीजेपी उम्मीदवार, आज आ सकती है लिस्ट

नई दिल्ली: दिल्ली में आज बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। दिल्ली में सात लोकसभा की सीटे हैं और पिछली बार इन सातों सीट पर बीजेपी के उम्मीदवारों ने विजय हासिल की थी। लंबें इंतजार के बाद बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने का फैसला किया है लेकिन अभी कांग्रेस तय नहीं कर पाई है।

Related Stories

कांग्रेस का आम आदमी पार्टी से गठबंधन को लेकर फंसे पेंच से भी बीजेपी इंतजार में थी लेकिन अब बिना देर किए बीजेपी आज दिल्ली की सातों सीट पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। 23 अप्रैल को नामांकन का आखिरी दिन है और उसमें सिर्फ पांच दिन बचे हैं।

उम्मीदवार चुनने के लिए बुधवार को दिल्ली बीजेपी की बैठक हुई जिसमें उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई। खबर है कि दिल्ली के लिए 25 नामों पर चर्चा की गई और सांसदों के कामकाज पर किए गये सर्वे पर बात की गई। फिलहाल बीजेपी ने सातों नाम तय कर लिये हैं।

आज सुबह 11 बजे बीजेपी ने प्रेस कॉंप्रेंस बुलाई है। इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है कि आज नामों का ऐलान हो जाएगा। फिलहाल दिल्ली की सातों सीटें बीजेपी के पास हैं जिनमें डॉक्टर हर्षवर्धन चांदनी चौक सीट से जीते वहीं मीनाक्षी लेखी ने पहली बार चुनाव लड़ा और नई दिल्ली सीट ने जीत दर्ज की।

मनोज तिवारी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से जीत हासिल की थी, उदित राज को उत्तर पश्चिम दिल्ली से कामयाबी मिली थी, रमेश बिधूड़ी दक्षिण दिल्ली से विजयी हुए थे, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा पश्चिम दिल्ली से जीतकर आए थे और महेश गिरि दक्षिण पूर्वी दिल्ली से जीते थे।

गौतम गंभीर के बीजेपी ज्वाइन करने के बाद उनके नाम को लेकर भी चर्चा ज़ोरों पर है। अब देखना है कि गौतम का नंबर इस बार दिल्ली की प्लेइंग सेवन में आता है या उन्हें दूसरी ज़िम्मेदारी दी जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024