1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. बुलंदशहर से बीजेपी उम्मीदवार भोला सिंह एक दिन के लिए नजरबंद

बुलंदशहर से बीजेपी उम्मीदवार भोला सिंह एक दिन के लिए नजरबंद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 18, 2019 01:39 pm IST,  Updated : Apr 18, 2019 01:39 pm IST

वोटिंग सेंटर के अंदर से ऐसी तस्वीर सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने उन्हें नोटिस जारी कर आज के लिए नजरबंद कर दिया है।

बुलंदशहर से बीजेपी उम्मीदवार भोला सिंह एक दिन के लिए नजरबंद- India TV Hindi
बुलंदशहर से बीजेपी उम्मीदवार भोला सिंह एक दिन के लिए नजरबंद

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से बीजेपी उम्मीदवार भोला सिंह को आज के लिए नजरबंद कर दिया गया है। भोला सिंह पर चुनाव संबंधि नियमों को तोड़ने का आरोप है। आरोप है कि बीजेपी उम्मीदवार भोला सिंह जब शर्मा इंटर कॉलेज में बूथ पर पहुंचे तो वोटिंग हॉल में निरीक्षण के बहाने वोटरों से बात करते नजर आए।

Related Stories

वोटिंग सेंटर के अंदर से ऐसी तस्वीर सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने उन्हें नोटिस जारी कर आज के लिए नजरबंद कर दिया है। जिस वोटिंग सेंटर पर भोला सिंह के वोटरों से बातचीत करने की तस्वीर सामने आई है उसी वोटिंग सेंटर पर सुरक्षा अधिकारी से उन्हें अंदर जाने से रोका था लेकिन भोला सिंह ने इस मामले में फोन पर डीएम से बात की थी जिसके बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया था।

सोशल मीडिया में एक विडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह विडियो मतदान के दौरान बूथ का है, जहां भोला सिंह को शुरुआत में अंदर जाने से रोका गया। उन्होंने सुरक्षा में तैनात जवान की बात किसी से फोन पर कराई, जिसके बाद उन्हें बूथ के अंदर जाने दिया गया। अंदर जाकर वे वोटरों के पैर छूते नजर आ रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी का यह विडियो वायरल होने के बाद विवाद हुआ तो जिला प्रशासन ने उन्हें नजरबंद कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024