1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. प्रियंका-'रावण' की मुलाकात से बहनजी नाराज, अमेठी-रायबरेली में उतार सकती हैं प्रत्याशी

प्रियंका-'रावण' की मुलाकात से बहनजी नाराज, अमेठी-रायबरेली में उतार सकती हैं प्रत्याशी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 14, 2019 11:11 am IST,  Updated : Mar 14, 2019 11:11 am IST

बता दें कि प्रियंका की मेरठ में भीम आर्मी के प्रमुख से मुलाकात के कुछ ही घंटे बाद अखिलेश ने मायावती से भेंट की थी।

प्रियंका-'रावण' की मुलाकात से बहनजी नाराज, अमेठी-रायबरेली में उतार सकती हैं प्रत्याशी- India TV Hindi
प्रियंका-'रावण' की मुलाकात से बहनजी नाराज, अमेठी-रायबरेली में उतार सकती हैं प्रत्याशी

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी की एंट्री के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में कांग्रेस फ्रंट फुट पर खेल रही हैष प्रियंका गांधी कल अचानक मेरठ पहुंच गईं और भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर रावण से हॉस्पिटल में मुलाकात की लेकिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका और रावण की इस मुलाकात से बसपा सुप्रीमो मायावती के नाराज होने की खबर है।

Related Stories

खबर है कि मायावती रायबरेली और अमेठी को लेकर बड़ा फैसला ले सकती हैं। आज लखनऊ में बीएसपी के नेताओं के साथ मायावती की मीटिंग हो रही है। इस मीटिंग में बीएसपी रायबरेली और अमेठी में उम्मीदवार उतारने पर फैसला ले सकती है।

आज बीएसपी की लिस्ट भी आ सकती है लेकिन सबकी नजरें अमेठी रायबरेली पर टिकी हैं क्योंकि पहले एसपी-बीएसपी ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया था लेकिन प्रियंका और चंद्रशेखर आजाद की मुलाकात के बाद हालात बदल गए हैं।

बता दें कि प्रियंका की मेरठ में भीम आर्मी के प्रमुख से मुलाकात के कुछ ही घंटे बाद अखिलेश ने मायावती से भेंट की थी। सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि यह मुलाकात आगामी लोकसभा चुनाव के लिए होने वाली रैलियों, सभाओं और बैठकों के सिलसिले में थी।

उधर सपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका की भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के साथ मुलाकात बसपा सुप्रीमो मायावती के फैसले की प्रतिक्रिया है। उल्लेखनीय है कि मायावती ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की किसी संभावना से इंकार कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024