1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में से चुने जाएंगे 11 नए सांसद

राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में से चुने जाएंगे 11 नए सांसद

 Published : Oct 13, 2020 12:29 pm IST,  Updated : Oct 13, 2020 12:33 pm IST

चुनाव आयोग ने जो चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है उसके तहत 20 अक्तूबर को अधिसूचना जारी होगी, 27 अक्तूबर तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा, 28 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, 2 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे, 9 नवंबर को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे भी घोषित होंगे।

Election Commission announced schedule for 11 Rajya Sabha...- India TV Hindi
Election Commission announced schedule for 11 Rajya Sabha seats in Uttar Pradesh and Uttarakhand Image Source : FILE

नई दिल्ली। केंद्रीय चुनाव आयोग ने 25 नवंबर को खाली हो रही राज्यसभा की 11 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 राज्यसभा सीट 25 नवंबर को खाली हो रही है और उससे पहले इन 11 सीटों पर नए सांसदों का चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने जो चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है उसके तहत 20 अक्तूबर को अधिसूचना जारी होगी, 27 अक्तूबर तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा, 28 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, 2 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे, 9 नवंबर को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे भी घोषित होंगे।  

उत्तर प्रदेश से रामगोपाल यादव, चंद्रपाल यादव, पीएल पुनिया, नीरज शेखर, अरुण सिंह, जावेल अली खान, हरदीप सिंह पुरी, रवी प्रकाश वर्मा, राजाराम और वीर सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है जबकि उत्तराखंड से राज बब्बर का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इन दोनो राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें और विधायकों का संख्याबल भी पार्टी के पास अच्छा खासा है, ऐसे में पूरी संभावना है कि भाजपा की आने वाले दिनों में राज्यसभा के अंदर भारतीय जनता पार्टी का संख्याबल बढ़ने वाला है।

Election Commission announced schedule for 11 Rajya Sabha seats in Uttar Pradesh and Uttarakhand
Image Source : ECIElection Commission announced schedule for 11 Rajya Sabha seats in Uttar Pradesh and Uttarakhand

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024